विशेष

विवाहित महिला को बंधक बनाकर भांजे के सामने ही किया गैंग रेप, फिर उससे भी जबरन करवाया दुष्कर्म

राजस्थान में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले महिला के साथ रेप किया और उसके बाद उसकी वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। ये वारदात राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा इलाके की है। खबर के अनुसार महिला की आयु 45 साल की है और ये मामला 14 सितंबर का है।

वीडियो को किया वायरल

महिला के साथ रेप करते हुए उसका वीडियो बनाया गया है। जिसके बाद आरोपियों ने इस वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से मदद मांगी और 17 सितंबर को केस दर्ज करवाया। पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की और महिला की शिकायत के आधार पर कुछ आरोपियों को पकड़ लिया है।

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने कहा कि महिला घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए 17 सितंबर को पुलिस स्टेशन आई थी। रात करीब 9.30 बजे तिजारा थाने में शिकयत दर्ज की गई। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर एक नाबालिग सहित छह आरोपियों की पहचान की और कल उनमें से दो को गिरफ्तार किया गया।

गांव लौटते समय किया रेप

पुलिस उपअधीक्षक कुशाल सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला शादीशुदा है और ये अपने भांजे के साथ 14 तारीख को हरियाणा के कंसाली ग्राम में अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रही थी। ये दोनों बाइक पर आ रहे थे। वहीं रास्ते मे तिजारा थाना अंतर्गत पहाड़ियों के पास पांच से छह युवकों ने इन्हें रोक लिया और भांजे के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं भांजे के हाथों और पैरों को भी बांध दिया। इन आरोपियों ने पहले महिला से रेप किया। उसके बाद भांजे और पीड़िता का जबरन एक अश्लील वीडियो बनाया। जिसे बाद में इन्होंने वारयल कर दिया।

वहीं घर लौटने के बाद महिला और उसके भांजे ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन 17 सितंबर को वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने केस दर्ज करवाया। ये वीडियो अलवर और हरियाणा के गावों में सर्कुलेट किया गया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपियों को पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Back to top button
?>