बॉलीवुड

मनाली में पहाड़ों के बीच रानी की तरह 30 करोड़ के बंगले में रहती हैं कंगना, देखें तस्वीरें

Photos: जन्नत से कम नहीं कंगना का मनाली वाला 30 करोड़ का घर, खिड़की से दिखते हैं चारों तरफ पहाड़

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। उन्हें फ्री की पब्लिसिटी तब मिली जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चल रहे नेपोटिज्म मुद्दे पर अपनी राय रखी। आम जनता के साथ कंगना ने भी सुशांत को न्याय दिलाने की मांग की।

इसके बाद जब ड्रग्स मामला सामने आया तो वहां भी उन्होंने अपने निजी अनुभवों से जुड़े कई खुलासे किए। फिर कंगना ने मुंबई की तुलना POK से कर दी। ये बात शिवसेना के संजय राउत को चुभ गई और उन्होंने कंगना को मुंबई न आने की धमकी दे डाली। हालांकि कंगना 9 सितंबर को मुंबई आ गई। इसके कुछ देर बाद BMC ने कंगना का ऑफिस तोड़ दिया।

इन सभी घटनाओं के चलते सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम कब मीडिया में कंगना पर शिफ्ट हो गई किसी को पता ही नहीं चला। फिलहाल कंगना अपने मनाली वाले घर में रह रही हैं। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के इस आलीशान बंगले की कुछ दिलचस्प तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

कंगना का मनाली वाला यह बंगला पहाड़ों के बीच बना हुआ है। इस बंगले से पहाड़ों के कई खूबसूरत नजारें देखने को मिल जाते हैं। कंगना के इस बंगले में कील 8 बेडरूम हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेडरूम का लुक एकदम मॉडर्न टाइप रखा है। इस रूम में आर्मचेयर और जयपुर रग्स कार्पेट हैं। वहीं दीवारों पर कई तरह के आर्ट पीस लगे हुए हैं।

कंगना ने अपने घर का डिजाइन और लुक दुबई स्टाइल में रखा है। उनके घर में सजावट के सामान देश के विभिन्न राज्यों से मंगाए गए हैं। इस बंगले में जिम और योगा रूम भी है। वहीं छत पर टॉप ग्लास रूफ लगी है। कंगना ने इस घर में प्रवेश 2018 में किया था।

कंगना ने यह बंगला अपनी फिल्म “क्वीन” की सफलता के बाद लिया था। पहले उन्होंने 10 करोड़ में जमीन खरीदी थी। इसके बाद 30 करोड़ रुपए देकर लग्जरी सुविधाओं से युक्त यह बंगला बनाया। इस बंगले को देख यही लगता है कि इसमें रहने का आनंद ही कुछ अलग आता होगा।

वैसे कंगना को अपने घर में प्यानो बजाने का भी बड़ा शौक है।


वैसे आपका कंगना का यह बंगला कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button