बॉलीवुड

बिग बॉस विनर्स बनकर रातोंरात स्टार बन गए थे ये लोग, जानिये अब कैसे बिता रहे हैं ज़िन्दगी

सलमान खान के सबसे विवादित और चर्चित शो बिग बॉस को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। बिग बॉस का 14वां सीजन 3 अक्टूबर से प्रसारित हो सकता है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार बिग बॉस 14 के नाम से नहीं बल्कि बिग बॉस 2020 के नाम से आ रहा है। इस शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं, जिसमें  करण पटेल, एली गोनी, नेहा शर्मा जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। बहरहाल आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको ये बताने जा रहे हैं कि पिछले सिजन्स के बिग बॉस विनर इन दिनों क्या कर रहे हैं?

राहुल रॉय (सीजन 1)

बिग बॉस सीजन 1 के विनर राहुल रॉय के करियर की शुरूआत सुपरहिट फिल्म आशिकी से हुई थी। हालांकि उनका एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा है। बता दें कि उन्होंने साल 2017 में राजनीति में एंट्री मारी थी, यहां भी उनकी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही। हाल ही में राहुल फिल्म आगरा डायरीज में काम कर रहे हैं, ये फिल्म कनु बहल के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म को इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होनी थी, लेकिन अभी तक इसके डेट की एनाउंसमेंट नहीं हुई है।

आशुतोष कौशिक (सीजन-2)

आशुतोष कौशिक ने न सिर्फ टीवी धारावाहिकों में बल्कि फिल्मों में भी काम किया है। आशुतोष लाल रंग, जिला गाजियाबाद, शॉर्टकट रोमियो जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं। बता दें कि अभी आशुतोष उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ज्वैलरी शॉप चलाते हैं।

विंदु दारा सिंह (सीजन-3)

रील हनुमान यानी दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह भी अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। साथ ही वो कई शोज में भी नजर आए हैं। उन्हें साल 2014 में आई फिल्म जट जैम्स बॉन्ड में आखिरी बार देखा गया था। इसके अलावा विंदु ने अपनी पत्नी डीना उमारोवा के साथ नच बलिए के 9वें सीजन में भाग लिया था।

श्वेता तिवारी (सीजन 4)

बिग बॉस के चौथे सीजन की विनर रहीं श्वेता तिवारी से तो हर कोई परिचित ही होगा। धारावाहिक कसौटी जिंदगी की फेम एक्ट्रेस श्वेता ने कई टीवी शोज में काम किया है। श्वेता अभी मेरे डैड की दुल्हन में नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्हें हम तुम और देम में भी देखा गया था, इस वेब सीरीज में उनके रोमांटिक सीन्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

जूही परमार (सीजन 5)

कई मशहूर टीवी  शोज में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकीं जूही परमार बिग बॉस के सीजन 5 की विनर रही थीं। बता दें कि वो पिछले 2 सालों से अपने पति सचिन श्रॉफ से अलग रह रही हैं। उन्हें आखिरी बार टीवी शो तंत्र में देखा गया था। इसके बाद से उनके पास कोई काम नहीं है।

उर्वशी ढोलकिया (सीजन 6)

फिल्मों सहित अनेक टीवी शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस के सीजन 6 की विनर थीं। उन्हें आखिरी बार अनुज सचदेवा के साथ नच बलिए के 9वें सीजन में देखा गया था। उसके बाद से उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है।

गौहर खान (सीजन 7)

गौहर खान को फिल्मों सहित कई म्यूजिक वीडियो में देखा गया है। 2017 में रिलीज हुई फिल्म बेगम खान में उन्हें देखा गया था। इसके अलावा उन्हें आखिरी बार टीवी सीरीज द ऑफिस में देखा गया था।

गौतम गुलाटी (सीजन 8)

गौतम गुलाटी सीजन 8 के विनर रहे थे। बिग बॉस के घर में उन्होंने अपने अलग अंदाज से दर्शकों को दीवाना बना लिया था। बता दें कि शो जीतने के बाद गौतम को कई ऑफर्स मिले, उन्होंने फिल्म अजहर में भी काम किया था। आखिरी बार गौतम गुलाटी को फिल्म बहन होगी तेरी में देखा गया था। फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है।

प्रिंस नरूला (सीजन 9)

प्रिंस नरूला न सिर्फ बिग बॉस बल्कि एमटीवी रोडीज के भी विजेता रह चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर 2018 में युविका चौधरी से शादी की। प्रिंस  भी नच बलिए सीजन 9 में नजर आए थे और उसके बाद से वो गायब हैं।

मनवीर गुर्जर (सीजन 10)

नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर का असली नाम मनोज कुमार बैसोया है। बिग बॉस के 10वें सीजन के विजेता बनने के बाद मनवीर रातों रात सेलिब्रिटी बन गए थे। बिग बॉस के बाद उन्होंने रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी भाग लिया। यहीं नहीं मनवीर ने आज की अयोध्या नाम से एक फिल्म भी साइन की। बता दें कि मनवीर नोएडा में एक डेयरी के मालिक हैं, ये उनका पारिवारिक व्यवसाय है। इसके अलावा मनवीर की खेती और रेंटल प्रॉपर्टी का भी बिजनेस है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनवीर आम आदमी पार्टी से भी जुड़े हुए हैं, साथ ही साथ वो गुज्जर समुदाय के उत्थान के लिए सामाजिक कार्य भी करते हैं। कहा जाता है कि मनवीर पढ़ाई में काफी अच्छे थे, बावजूद इसके उन्होंने अपने फैमिली बिजनेस को चुना।

शिल्पा शिंदे (सीजन 11)

सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बिग बॉस जीतने के बाद उन्हें वेब शो जियो धन धान धन में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ देखा गया था। शिल्पा आखिरी बार टीवी शो कानपुर वाले खुरानाज में नजर आई थीं। बता दें कि उनकी अपकमिंग फिल्म राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला है।

दीपिका कक्कड़ (सीजन 12)

दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस के 12वें सीजन में जीत हासिल करने के बाद नच बलिए सीजन 9 में बतौर गेस्ट भाग लिया था। इसके अलावा उन्हें लॉकडाउन से पहले टीवी धारावाहिक कहां हम कहां तुम में देखा गया था। इस शो में दीपिका ने सोनाक्षी रस्तोगी का रोल प्ले किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला (सीजन 13)

सीजन 13 के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। माना जा रहा था कि वो बिग बॉस के 14वें सीजन को होस्ट करने वाले हैं। बहरहाल सिद्धार्थ शुक्ला को पिछले दिनों शहनाज गिल के साथ एक वीडियो में सॉन्ग में देखा गया था। इस वीडियो में शहनाज और सिद्धार्थ की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

Back to top button