दिलचस्प

बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी हैं ये 8 फेमस हिंदी टीवी शो, कहीं आपका फेवरेट शो भी तो इसमें शामिल नहीं

बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी बनी हैं जो किसी हॉलीवुड या साउथ फिल्मों की कॉपी होती हैं। हालांकि ये हाल सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों का ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल का भी है। अगर आप सोचते हैं कि टीवी पर आप जो कंटेंट देखते हैं वो सारे ओरिजनल है तो ये गलत है। टीवी के बहुत से शो ऐसे हैं जो कहीं ना कहीं से कॉपी किए गए हैं। आपको बताते हैं उन टीवी सीरियलस के बारे में जो कहीं बाहर से नहीं बल्कि बॉलीवुड की फिल्मों की ही कॉपी हैं।

जोधा अकबर- जोधा अकबर

आशुतोष गोवारिकर ने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर फिल्म बनाई थी जोधा अकबर। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अकबर के रोल में ऋतिक रोशन ने हर किसी को अपना फैन बना लिया था। इसके बाद टीवी पर ठीक इसी नाम से शो बनाया गया जोधा-अकबर जिसमें रजत टोकस और परीधि शर्मा ने अकबर और जोधा का रोल निभाया था। हालांकि इस शो की कहानी में महामंगा के किरदार को काफी बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया था। इस शो को फिल्म की तरह ही काफी पसंद किया गया था।

सपना बाबूल का …बिदाई और विवाह

सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह एक बेहद ही प्यारी स्टोरी थी जिसे देखने के बाद से लोगों के अंदर अरेंज मैरिज को लेकर विश्वास बढ़ गया था। इस फिल्म में अरेंज मैरिज के साथ साथ काले और गोरे रंग को लेकर शादी में कैसी दिक्कतें आती हैं ये भी दिखाया गया था। इसी कॉन्सेप्ट पर टीवी शो बनाया गया था सपना बाबूल का बिदाई। इसमें दिखाया गया था कि एक परिवार की दो बेटियां अपने रंग के अंतर के चलते अलग अलग तरह से ट्रीट की जाती हैं। फिल्म विवाह में दोनों बहनों का किरदार अमृता राव और अमृता प्रकाश ने निभाया था। वहीं शो बिदाई में सारा अली खान और पारुल चौहान लीड रोल में नजर आई थी।

वो कौन थी और कोई लौट के आया है

दर्शकों को रोमांस और सास बहू ड्रामा देखना जितना अच्छा लगता है उतना ही वो मर्डर मिस्ट्री और हॉरर भी देखना पसंद करते हैं। इसी वजह से शुरु से मर्डर मिस्ट्री और हॉरर फिल्में इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। बॉलीवुड में काफी साल पहले फिल्म बनी थी वो कौन थी जो अपने समय की सबसे हिट हॉरर मिस्ट्री फिल्म थी। इस फिल्म में मनोज कुमार मुख्य भूमिका में थे। वहीं इसी की तर्ज पर टीवी पर एक शो बनाया गया था। इस शो का नाम था कोई लौट के आया है। ये स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

जाना ना दिल से दूर और हम दिल दे चुके सनम

संजय लीला भंसाली हमेशा एक बेहतरीन लव स्टोरी पर्दे पर पेश करते हैं। उनकी फिल्मों में इमोशन भरपूर देखने को मिलता था। फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान-ऐश्वर्या के साथ अजय देवगन नजर आए थे। इतना ही नहीं फिल्म वो सात दिन में प्यार की ऐसी अनोखी कहानी बहुत पहले ही दिखाई गई थी। इसके सालों बाद टीवी शो जाना ना दिल से दूर में इसी कहानी को रीक्रिएट किया गया था। इस शो के किरदार को काफी पसंद आया था।

दो हंसों का जोड़ा और रब ने बना दी जोड़ी

अनुष्का शर्मा ने यशराज की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपना फिल्मी करियर शुरु किया था। इस फिल्म में उनके हीरो शाहरुख खान थे। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक चुलबुली लड़की शादी एक सीधे साधे लड़के से हो जाती है और वो उसके साथ खुश महसूस नहीं करती है। हालांकि बाद में अपने पति का प्रेम देखकर उसे समझ आता है कि चेहरे की खूबसूरती आदमी के दिल से ज्यादा मायने नहीं रखती है। इस कहानी को रीक्रिएट करते हुए एक शो बनाया गया दो हंसो का जोड़ा। इसमें एक्टर्स का लुक बिल्कुल फिल्म के लुक जैसा था।

दिल से दिल तक और चोरी चोरी चुपके चुपके

सरोगेसी का कॉन्सेप्ट आज के समय में नया नहीं हैं, लेकिन साल 2001 में जब चोरी चोरी चुपके चुपके पर्दे पर आई तो लोगों को ये स्टोरी काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में सलमान, रानी मुखर्जी और प्रीटी जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे रानी के साथ हादसा हो जाता है जिसके बाद वो मां नहीं बन पाती हैं। इसके लिए प्रीटी जिंटा उनके बच्चे को जन्म देती हैं। इसी कॉन्सेप्ट पर टीवी शो बनाया गया था दिल से दिल तक जिसमें रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला और जैस्मीन भसीन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

पेशवा बाजीराव और बाजीराव मस्तानी

बाजीराव की स्टोरी से हर कोई वाकिफ है लेकिन जिस भव्यता के साथ संजय लीला भंसाली ने पर्दे पर कहानी दिखाई वो बेहद ही शानदार थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने बाजीराव का किरदार निभाया था तो दीपिका ने मस्तानी का रोल किया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी अहम रोल निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके बाद टीवी शो बनाया गया पेशवा बाजीराव जिसे दर्शकों ने पसंद किया। शो में बाजीराव के बचपन की कहानी भी डिटेल में देखने को मिली थी।

लव यू जिंदगी और जब वी मेट

करीना कपूर ने गीत का किरदार निभाकर फैंस के दिलों में जगह बना ली थी। इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। उस समय हर लड़की खुद को गीत समझने लगी थी और हर लड़का खुद को आदित्य समझने लगा था। इस फिल्म की कहानी को लेकर टीवी शो बनाया गया था लव यू जिंदगी। हालांकि ये फिल्म की स्टोरी का काफी स्लो वर्जन है। इतना ही नहीं फिल्म के नाम से लेकर कैरेक्टर तक स्टार फिल्म के किरदार से मिलते जुलते नजर आते हैं।

ब्रह्मराक्षस और जानी दुश्मन

जानी दुश्मन एक हॉरर फिल्म थी जो सदियों से चली आ रही किवदंती पर आधारित थी। इस फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी जीव के बारे में थी जो नई दुल्हनों को उठा ले जाता था। इसी से मिलती जुलती कहानी टीवी पर दिखाई गई थी। इस शो का नाम था ब्रह्मराक्षस। सुपरनैचुरल और फिक्शन से भरे इस शो को दर्शकों ने पसंद किया था।

Back to top button