बॉलीवुड

कंगना रनौत का खुला चैलेंज, कहा- अगर किसी ने साबित कर दी ये बात तो मै छोड़ दूंगी ट्विटर

कंगना रनौत बॉलीवुड की खूबसूरत और बिंदास एक्ट्रेस हैं जो अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती है। कंगना सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया परा काफी एक्टिव हैं। नेपोटिजम और ग्रुपिजम के मुद्दे पर भी कंगना रनौत ने खुलकर बातें की थी। वहीं अब धीरे धीरे उनकी लड़ाई महाराष्ट्र सरकार से हो रही है। पिछले कुछ दिनों से कंगना लगातार अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट शेयर कर रही हैं और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके गुस्से का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में कंगना ने चुनौती दी है कि अगर उनकी ये एक गलती कोई साबित कर दे तो वो हमेशा हमेशा के लिए ट्वीटर छोड़ देंगी।

कंगना रनौत ने किया ट्वीट

कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा कि, ‘मैं एक लड़ाकू इंसान की तरह लग सकती हूं, लेकिन ये सच नहीं है। मेरा रिकॉर्ड है कि मैंने कभी भी लड़ाई की शुरुआत नहीं की है। अगर कोई ये बात साबित कर दे तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी। मैंने कभी कोई भी लड़ाई शुरु नही की, लेकिन खत्म जरुर की है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जब कोई आपको लड़ने की चुनौती दी तो उसे कभी मना ना करें’।


बता दें कि इन दिनों कंगना रनौत पूरे बॉलीवुड से अलग पंगा ले रही हैं। कुछ समय पहले कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पीओके जैसा फील होता है। इसके बाद से शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें हरामखोर कहते हुए कहा था कि उन्हें मुंबई आने की जरुरत नहीं है। इस पर विवाद बढ़ गया और कंगना ने कहा कि वो मुंबई आएंगी जिसे जो करना है कर ले। इसके बाद उन्होंने वाई श्रेणी की सुरक्षा मांगी और मुंबई पहुंची।

कगंना ने ऑफिस टूटने पर जताया था दुख

इसके बाद बीएमसी ने कंगना का मुंबई वाला ऑफिस गिरा दिया। कंगना ने अपने टूटे हुए ऑफिस की तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा कि,  ‘बीएमसी की कार्रवाई के कारण लोगों ने अपनी नौकरियां खो दी’। कंगना ने एक ट्वीट में लिखा था कि, ‘मेरे कर्म स्थान को श्मशान बना दिया, न जाने कितने लोगों का रोजगार छीन लिया एक फिल्म यूनिट कई सौ लोगों को रोजगार देती है। एक फिल्म रिलीज होते ही थीएटर से लेकर पॉपकार्न बेचने वाले का घर चलाती है, हम सब से रोजगार छिनकर वो नेशनल अनइंप्लायमेंट डे मना रहे हैं’।

बॉलीवुड में जारी है बहस

कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट और किया और लिखा कि ये बालात्कार है, मेरे सपनों का, मैरे हौसलों का, मेरे आत्मसम्मान का और मेरे भविष्य का। आगे उन्होंने लिखा कि, ‘एक उम्र बीत जाती है घर बनाने में और तुम आह भी नहीं करते बस्तियां जलाने में। ये देखो क्या से क्या कर दिया मेरे घर को, क्या ये बालात्कार नहीं है’। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिस की अन्य तस्वीरों की शेयर करते हुए लिखा – ‘जो कभी मंदिर था उसे कब्रिस्तान बना दिया, मेरे सपनों को कैसे तोड़ा, ये बालात्कार नहीं?


बता दें कि कंगना की इन दिनों  कई बॉलीवुड सेलेब्स से बहस हो रही है। हाल ही में उन्होंने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पोर्नस्टार बुला दिया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल बढ़ गया। कुछ लोगों ने कंगना की बात का समर्थन किया तो कुछ लोगों का कहना था कि कंगना को अपनी भाषा की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। फिलहाल कंगना इन दिनों हर बहस का हिस्सा बन रही हैं। अब देखना होगा कि ये बहस किस मोड़ पर जाकर शांत होती है।

Back to top button