बॉलीवुड

सुशांत को लेकर चल रहे ड्रामे पर दुखी हुई कृति सेनन, बोली- अब ये तुम्हारा बारे में नहीं..

‘जस्टिस फोर एसएसआर’ इस ट्रेंड की शुरुआत सुशांत के फैंस और चाहने वालों ने की थी। वे इस ट्रेंड के माध्यम से सुशांत को न्याय दिलाना चाहते थे। शुरुआत में यह ट्रेंड मीडिया में भी खूब चला। कई बड़ी हस्तियां इसके सपोर्ट में भी आई। लेकिन धीरे धीरे लोग इस मुद्दे से भटकने लग गए। कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ और राजनीति पार्टीयों ने इस मुद्दे का उपयोग अपने निजी फायदे के लिए किया। अब इन लोगों की बहसबाजी के बीच ‘जस्टिस फोर एसएसआर’ जैसे गायब सा हो गया।

इस चीज को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की को-स्टार रह चुकी कृति सेनन ने भी अपनी एक क्रिप्टिक पोस्ट के माध्यम से हाइलाइट किया। कृति और सुशांत एक साथ ‘राबता’ फिल्म में नजर आए थे। तब इन दोनों के लव अफेयर की खबरें भी उड़ी थी। वैसे ये दोनों एक अच्छे दोस्त तो जरूर थे। जब सुशांत का निधन हुआ था तो कृति भी उन गिने चुने बॉलीवुड सितारों में से एक थी जो एक्टर के अंतिम संस्कार में गई थी।

हाल ही में कृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में कृति ने बिना किसी का नाम लिए सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर देश में चल रहे हालातों पर एक तंज कसा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि कैसे सुशांत की राजपूत की मौत का मुद्दा अब उनका नहीं रहा है बल्कि ये अन्य लोगों का निजी मुद्दा बन गया है।

कृति की पोस्ट कुछ इस प्रकार है – पहले वे तुम्हारे लिए लड़े, फिर आपस में लड़ने लगे। ये एक ऐसा कठिन पल है जिसे रोका नहीं जा सकता है। अब ये तुम्हारे बारे में नहीं है, अब ये उनके बारे में है। शायद हमेशा ही उनके बारे में ही था..

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti (@kritisanon) on


कृति की इस पोस्ट को अभी तक चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इनमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, राधिका मदान, प्रीति जिंटा, अर्जुन कपूर और मुकेशा छाबड़ा जैसे बॉलीवुड सितारें भी शामिल हैं।

वहीं फैंस ने भी कृति की इस बात से सहमति जताई है। मसलन एक यूजर ने लिखा ‘मैं सहमत हूं। जस्टिस फोर एसएसआर मीडिया से गायब हो गया है। अब ये एक रानीतिज्ञों और कथित महिलाओंवादियों का मुद्दा बन गया है।’ फिर एक अन्य कमेंट आता है कि ‘अब यह मुद्दा सिर्फ सुशांत के लिए नहीं रहा.. सिर्फ कंगना और ड्रग्स के बारे में रह गया है।’

वैसे क्या आप कृति सेनन की बात से सहमत हैं?

Back to top button