विशेष

पीएम मोदी ने जन्मदिन पर जारी की विश लिस्ट, देशवासियों से बर्थेडे पर मांगे 5 तोहफे

भारतीय राजनीति के सबसे शसक्त राजनेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सिंतबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाया है। उनके जन्मदिन पर उन्हें राजनेताओं और सेलेब्स की तरफ से ढेर सारी बधाईयां मिली। सोशल मीडिया पर आम जनता ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। रात बीतते बीतते पीएम मोदी ने ट्वीट कर सबको धन्यवाद दिया। बता दें कि दिन भर लोग उनसे पूछते रहे कि जन्मदिन के मौके पर पीएम को क्या तोहफा चाहिए? और सबको धन्यवाद देते हुए पीएम ने बता दिया कि वो इस बर्थडे पर आम जनता से क्या गिफ्ट चाहते हैं।

पीएम मोदी ने बर्थडे पर मांगा तोहफा

पीएम मोदी एक लोकप्रिय राजनेता है जिन्हें भारत की जनता का भरपूर प्यार और सम्मान मिलता है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर लोगों ने उनसे पूछा कि वो अपने इस जन्मदिन पर क्या गिफ्ट चाहते हैं। गुरुवार की देर रात पीएम मोदी ने सबसे पहले जन्मदिन पर बधाई देने वालों को धन्यवाद दिया और फिर बताया कि उन्हें क्या गिफ्ट चाहिए। उन्होंने अपने इस जन्मदिन पर एक दो गिफ्ट नहीं मांगे बल्कि पूरी विश लिस्ट ही जनता को बता दी।


पीएम मोदी ने रात 12 बजकर 38 मिनट पर ट्वीट किया कि, ‘चूंकि कई लोगों ने पूछा है कि मैं अपने जन्मदिन पर क्या चाहता हूं इसलिए मैं यहां वो चीजे बता रहा हूं जो मुझे अभी चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपनी विश लिस्ट पेश कर दी जो ये है-

  • मास्क पहनते रहिए और इसे ठीक से पहनिए।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए और दो गज की दूरी का पालन करें।
  • दो गज की दूरी को हमेशा ध्यान मे रखिए।
  • भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचिए।
  • अपनी इम्यूनिटी बढ़ाइए।

इसके लिस्ट को बताने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आइए हम अपनी दुनिया को स्वस्थ बनाएं। इससे पहले एक ट्वीट में पीएम मोदी ने बर्थडे विश करने वालों को धन्यवाद भी दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया पूरे देश और पूरी दुनिया के लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे बधाई दी। ये शुभकामनाएं मुझे अपने नागरिकों की सेवा करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में काम करने की ताकत देते हैं’।

Back to top button