अध्यात्म

अगर दिख जाएं ये 5 सपने तो होने वाले हैं कर्ज मुक्त, स्वप्न शास्त्र में बताई गई है इनकी खासियत

सोते समय अक्सर सपने आते हैं जिनका कोई ना कोई मतलब होता है। कहा जाता है कि हर सपना अपने साथ एक संदेश रखता है जिसके माध्यम से पता लगा सकते है कि उस सपने का क्या अर्थ है। कभी कभी बहुत से ऐसे सपने भी दिखते हैं जो हमें बहुत अजीब लगते हैं, लेकिन सपने ये बताते हैं कि वो किससे जुड़े हैं और किस क्षेत्र को प्रभावित करेंगे। इन्हें समझने के लिए स्वप्न शास्त्र को समझना जरुरी है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के मतलब को गहराई से बताया गया है। इस शास्त्र में ऐसे सपनों के बारे में भी बताया गया जिनसे कर्ज से मुक्ति पाने के संकेत मिलते हैं। अगर आपको ये सपने दिख जाएं तो इसका मतलब ये है कि आपको कर्जे से मुक्ति मिल जाती है।

पुराने जूते-चप्पलों का दान

मानते हैं कि अगर आपने सपने में किसी को पुराने जूते-चप्पल दान किए हैं तो आप जल्द ही ऋण मुक्त होने वाले हैं। इस सपने को बहुत कारगर मानते हैं। जिस व्यक्ति को ऐसा सपना आता है उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

बाल कटते हुए देखना

ऐसा माना जाता है कि अगर आपको सपने में अपने या किसी के बाल कटते हुए दिखते हैं तो ये बताता है कि आप कर्ज से मुक्त होने वाले हैं। इस सपने को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि बाल कटते हुए देखने का सीधा मतलब होता है कि आपको जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली हैं।

छिपकली को नीचे की ओर गिरते देखना

ये जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है, लेकिन सपने में छिपकली को नीचे गिरते देखना भी शुभ माना जाता है। अगर आप सपने में छिपकली को अपने शरीर से नीचे की ओर गिरते हुए देखते हैं या किसी दीवार-दरवाजे से नीचे गिरता हुआ देखते हैं तो इसे कर्जे से मुक्ति दिलवाने वाला माना जाता है। कहते है कि अगर आपको ये सपना दिख जाए तो समझ जाइए कि आपको बहुत जल्द कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है। ये सपना देखने के बाद शिवजी पर धतूरा जरुर चढ़ाएं।

नमक दान करना होता है फायदेमंद

अगर आप सपने में किसी को नमक दान कर रहें हैं तो ये सपना कर्ज से छुटकारा दिलाने वाला साबित होता है। अगर आपको ये सपना आ जाए तो समझ जाइए कि आपके ऊपर किसी का कितना भी कर्ज क्यों ना हो आपको इस कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है। हालांकि अगर आपने सपने में देख लिया कि कोई आपका नमक दे रहा है तो इसका मतलब है कि आपका कर्जा बढ़ने वाला है।

सूर्य देव दिलाते हैं कर्जे से मुक्ति

अगर आप सपने में लाल मिर्च के दानों वाले जल का अर्घ्य सूर्य देव को देते हैं तो इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है। ऐसे सपने बहुत कम ही आते हैं। कहते हैं कि ऐसा सपना जिसे आ जाए समझों उसका सालों पुराना कर्ज चुक्ता हो जाएगा। अगर आपको ऐसा सपना दिख जाए तो समझ जाइए कि आपको कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है।

Back to top button