अध्यात्म

गुरूवार के दिन करते हैं यह 5 काम तो ज़िन्दगी में होता है सिर्फ बुरा, धन दौलत की होती है हानि

गुरुवार का दिन बृहस्‍पति ग्रह और भगवान विष्‍णु का दिन माना जाता है। इस दिन बृहस्‍पति ग्रह और भगवान विष्‍णु की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ में ही जीवन की दिक्कतें गायब हो जाती हैं। गुरुवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसका उल्लेख लाल किताब में विस्तार से किया गया है। लाल किताब के अनुसार जो लोग गुरुवार के दिन नीचे बताई गई चीजें करते हैं, उनका भाग्य अंधकार में चला जाता है और जीवन में संकट आने लग जाते हैं। इसलिए आप गुरुवार के दिन नीचे बताई गई गलतियों को करने से बचें।

ना करें गुरुवार के दिन ये काम –

ना काटें नाखून

गुरुवार के दिन नाखून ना काटने की सलाह लाल किताब में दी गई है। लाल किताब के अनुसार इस दिन जो लोग अपने नाखून काटते हैं, उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है और परिवार में सदा दुख का ही माहौल बना रहता है। इसलिए गुरुवार के दिन आप नाखून काटने की गलती ना करें।

बाल काटना

नाखून की तरह ही गुरुवार को बाल काटना भी लाल किताब में वर्जित माना गया है। लाल किताब में लिखा गया है कि इस दिन बाल काटने से धन हानि होती है और घर में लक्ष्मी मां का वास नहीं होता है। इसलिए लोगों को गुरुवार को बाल काटने से और दाढ़ी करने से बचना चाहिए।

इतना ही नहीं ऐसा करने से बृहस्‍पति ग्रह भी कमजोर हो जाता है। ये ग्रह कमजोर होने से जीवन में परेशानी आने लग जाती हैं।

ना धोएं बाल

महिलाओं को गुरुवार के दिन अपने बाल नहीं धोने चाहिए। माना जाता है कि इस दिन जो महिलाएं अपने बालों को धोती हैं। उनके घर के सदस्यों की मृत्यु जल्द ही हो जाती है और वश भी खत्म हो जाता है। इसलिए आप गुरुवार को बाल धोने की गलती करने से बचें। बालों की तरह ही इस दिन कपड़े भी ना धोएं।

ना मारे पोछा

गुरुवार को घर में पोछा मारने से बचें। लाल किताब के मुताबिक इस दिन घर में पोछा लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में पैसों की दिक्कत आने लग जाती है। साथ में ही घर के लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

केला ना खाएं

लाल किताब के अनुसार इस दिन केला का सेवन नहीं करना चाहिए। केले का सेवन करने से बृहस्‍पति ग्रह कमजोर होने लग जाता है। दरअसल केले का पेड़ बृहस्‍पति ग्रह से जुड़ा होता है। इसलिए गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा की जाती है।

गुरुवार को करें ये कार्य चमक जाएगा भाग्य –

पीले रंग के कपड़े पहनने

गुरुवार के दिन पीले रंग के ही कपड़े धारण किया करें। पीला रंग बृहस्‍पति ग्रह और विष्णु जी से जुड़ा होता है और इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से हर रुका हुआ कार्य पूरा हो जाता है।

पढ़ें बृहस्‍पति ग्रह की कथा

बृहस्‍पति ग्रह की कथा अगर गुरुवार के दिन सुबह के समय पढ़ी जाए, तो हर मनचाही चीज हासिल हो जाती है। इसलिए गुरुवार को मंदिर जाकर बृहस्‍पति ग्रह की कथा पढ़ें और साथ में ही केले के पेड़ की पूजा भी करें।

करें केलों का दान

अगर आपका बृहस्‍पति ग्रह कमजोर है, तो आप इस दिन केलों का दान करें। हो सके तो इस दिन केले का पौधा भी लगा दें और उसकी पूजा किया करें।

हल्दी के पानी से करें स्नान

बृहस्‍पति ग्रह को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को हल्दी के पानी से स्नान किया करें। आप बस नहाने के पानी में आधा चम्मच हल्दी मिला दें और इस पानी से स्नान कर लें। वहीं नहाने के बाद अपने माथे पर हल्दी का तिलक भी लगा लें। हो सके तो इस दिन केवल मीठा खाना ही खाएं और खाने में भी हल्दी का इस्तेमाल जरूर करें।

करें विष्णु जी के नामों का जाप

विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इसलिए आप इस दिन सुबह नहाने के बाद विष्णु जी की पूजा करें और इनके नामों का जाप भी करें। ऐसा करने से विष्णु जी की कृपा आप पर बन जाएगी।

Back to top button