राशिफल

Rashifal: आज सर्वपितृ अमावस्या के दिन 5 राशियों को मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, दूर होगा पितृदोष

सर्वपितृ अमावस्या 2020 राशिफल: पंचांग के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या आज यानि 17 सितंबर को है। पंचांग के अनुसार अमावस्या की तिथि कल 16 सितंबर 2020 से आरंभ हो चुकी है लेकिन अंतिम श्राद्ध 17 सितंबर को ही किया जाएगा। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 September 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। छात्रों के करियर के लिए नया बदलाव आएगा। आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन विरोधियों से कुछ समस्या हो सकती है और उनके ऊपर कुछ खर्च भी करना पड़ेगा। जो लोग समाजिक कामों से जुड़ें हैं, उनकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको लाभ पहुंचाएगी। आप भूमि संबंधी सौदों से निपटने और मनोरंजक परियोजना में कई लोगों को जोड़ने की स्थिति में होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। कार्यक्षमता बढ़ेगी। भूमि-भवन खरीदने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आपके जीवन साथी से आपको कोई नई बात जानने को मिल सकती है। प्रियजन एवं रिश्तेदारों में अलग पहचान बना सकते हैं। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मित्रों से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज जोखिम भरे कामों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कामों में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आप का रुतबा बढ़ेगा। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कोई बड़ी परेशानी का निराकरण होने से मन प्रसन्न रहेगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास और ध्यान को अपने जीवन में अपनाएं। मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने लव पार्टनर पर ज्यादा भरोसा धोखा दे सकता है, लेकिन दाम्पत्य जीवन में मधुरता व प्यार बना रहेगा। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका रूझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है। अपने सोच और व्यवहार को बैलेंस करेंगे। अपने साथी पर किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती न करें ।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। आज आपका अनावश्यक धन खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा जिससे जीवन साथी आपसे कुछ उखड़ा हुआ रह सकता है। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। सामाजिक कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होंगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। जीवनसाथी से जरूरी बातें साझा करेंगे। विरोधियों की चाल से सावधान रहें, इससे आपको उन पर जीत मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। नए लोगों से मुलाकात उन्नति के रास्ते खोलेगी। वाणी संयमित रखें। गुस्सा आना स्वाभाविक है लेकिन कहीं आपका गुस्सैल स्वभाव मधुर वातावरण को भंग न कर दे, इसका ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अज आप जल्दबाजी में ऐसा कोई निर्णय न लें, जिससे आपको जीवन में आगे बढ़ने के बारे में पछतावा हो। पुराने दोस्तों से मिलने का योग है। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। सेहत से मस्त रहेंगे। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका मनोबल दृढ बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। व्यापार में तनाव की स्थिति बनेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। बिजनेस में पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ नया नहीं होगा। प्रेम संबंध में किसी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मंदिर में भोजन दान करें आपको कामयाबी मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज एक आध्यात्मिक शिक्षक या कुछ अन्य बुजुर्ग आपको मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सरकाऱ की ओर से लाभ होने के संयोग हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आज आपकी कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं है। राय में बदलाव आपके और आपके साथी के बीच झगड़ा होने की संभावना है। आपके पास आज एक स्पष्ट दिमाग है जिससे आप सही निर्णय ले पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि के व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। आज आप अपने काम को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने में जुट जाएंगे। जो जातक नौकरी की तलाश में है, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी में थोड़ा तनाव होगा। प्यार के लिए भी दिन सामान्य है। अस्वस्थ व्यक्तियों को आरोग्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है। परिवार में आपकी प्रधानता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। मित्रों से अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आपके ऑफिस में आपको किसी काम से बाहर भेजा जा सकता है जिसमें आपकी इच्छा नहीं होगी। आपके शत्रु काफी सक्रिय हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सावधान रहें वरना वे चीजें आपके लिए काफी मुश्किल हो सकती हैं। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों से सावधानी बरतें। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। मित्र व पत्नी के सहयोग से महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे। पैसों के लेन-देन करने से बचें। जातक आज समय का सदुपयोग करें तो फायदा जरूर मिलेगा। संतान की ओर से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। लेखन अथवा साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे।

आपने Rashifal 17 September 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 September 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 September 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पारम्परिक पूजा से कई गुना ज़्यादा शक्तिशाली होती है मानस पूजा, जानें पूजा विधि एवं लाभ

Back to top button