बॉलीवुड

आनन फानन में मुंबई छोड़ पत्नी संग विदेश रवाना हुए संजय दत्त, कोरोना वायरस का चल रहा था इलाज़

अभिनेता संजय दत्त अचानक से अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ मुंबई छोड़कर विदेश चले गए हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों शाम को चार्टर्ड फ्लाइट से विदेश के लिए रवाना हुए हैं। खबरों के अनुसार कल यानी 15 सिंतबर को शाम 4 बजे ये दोनों मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए हैं। आपको बता दें कि अभिनेता संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर हैं  और 11 अगस्त 2020 को संजय दत्त ने खुद इस बात की जानकारी दी थी।

कोरोना वायरस के कारण संजय दत्त मुंबई में ही अपना इलाज करवा रहे हैं और इनकी एक निजी अस्पताल में कीमोथेरेपी चल रही है। जिसकी पहली स्टेज पूरी हो चुकी है। वहीं अब अचानक से संजय दत्त देश से बाहर चले गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक संजय दत्त अपने बच्चों से मिलने के लिए दुबई रवाना हुए हैं। दरअसल संजय दत्त के बच्चे शहरान और इकरा इस वक्त दुबई में हैं और अपनी क्लासेस ले रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अपने बच्चों से मिलने के लिए ही संजय दत्त पत्नी के साथ दुबई गए हैं और उम्मीद है कि ये दोनों 7 से 10 दिन के बाद वापस मुंबई आ जाएंगे।

बीमार होने के बाद भी जारी रखा काम

कैंसर होने के बाद भी संजय दत्त ने अपने काम के साथ समझौता नहीं किया और ये अभी भी अपनी आने वाली फिल्मों का काम पूरा करने में लगे हुए हैं। इन्होंने हाल ही में अपनी एक फिल्म की शूटिंग को पूरा किया है।

संजय दत्त को काफी समय से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। पहले ये कहा जा रहा  था कि इन्हें कोरोना वायरस हो गया है। लेकिन बाद में संजय दत्त ने इस बात की जानकारी दी कि इन्हें फेफड़ों का कैंसर है। जिसके चलते ये अस्पातल में भर्ती हुए थे। अपने इलाज के लिए संजय दत्त अमेरिका जाने की भी योजना बना रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस के कारण डॉक्टरों ने इन्हें मुंबई में रहकर ही इलाज करवाने की सलाह दी। जिसके बाद इन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अपना इलाज शुरू करवाया। हालांकि संजय दत्त का कैंसर किस स्टेज पर है। इसके बारे में इनकी और से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि इनका कैंसर तीसरे चरण में पहुंच गया है।

Back to top button