बॉलीवुड

टाइगर-श्रद्धा से लेकर सलमान-आमिर तक, बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ते थे बॉलीवुड के ये स्टार्स

बॉलीवुड में ऑनस्क्रीन तो बहुत दोस्ती देखने को मिलती है, लेकिन ऑफस्क्रीन भी सेलेब्स की दोस्ती कुछ कम नहीं होती। इतना ही नहीं कुछ सेलेब्स तो ऐसे हैं जो एक दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। दरअसल बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। हालांकि बचपन में हम बहुत से लोगों के साथ स्कूल में पढ़ते हैं पर जरुरी नहीं है कि दो बचपन के साथी एक साथ एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा बन जाएं। हालांकि बॉलीवुड में ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई सितारे हैं जो बचपन में साथ पढ़ा करते थे और आज इंडस्ट्री में साथ काम भी कर रहे हैं। आपको बताते हैं कौन से हों वो बी-टाउन सेलेब्स जो बचपन में थे स्कूल बडीज और अब इंडस्ट्री में साथ करते हैं काम।

श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ

टाइगर और श्रद्धा की कमैस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। ये जोड़ी दो बार पर्दे पर जम चुकी है। हालांकि बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि ये बागी कपल बचपन से एक दूसरे को जानता है। श्रद्धा और टाइगर दोनों मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। ये दोनों प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं स्कूल के दिनो में टाइगर का श्रद्धा पर क्रश भी था। आज दोनों की जोड़ी पर्दे पर हिट नजर आती है।

करण जौहर-ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर और मिसेज फनी बोन्स ट्विंकल भी बचपन के दोस्त रहे हैं। ट्विंकल ने अपनी ऑटोबायोग्राफी मे लिखा है कि वो उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती थी जहां करण जौहर भी पढ़ते थे। करण जौहर ने भी अपने शो में खुलकर कहा था कि बचपन में एक वक्त ऐसा था जब वो ट्विंकल से बहुत प्यार करते थे।

अनुष्का शर्मा- साक्षी धोनी

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी फील्ड पर गजब की बॉन्डिंग दिखाते हैं और पर्सनली भी एक दूसरे को बहुत अच्छे दोस्त हैं। हालांकि विराट की पत्नी अनुष्का और धोनी की पत्नी साक्षी असम में एक साथ पढ़ती थेी।दोनों सेंट मेरी स्कूल मारगरिटा में पढ़ा करती थी। नवंबर 2017 के दो फोटो में साक्षी और अनुष्का शर्मा एक साथ नजर आई थी। इतना ही नहीं स्कूल के ग्रुप फोटो भी शेयर की गई थी इसमें अनुष्का और साक्षी एक साथ नजर आई थी।

सलमान खान-आमिर खान

बॉलीवुड के दबंग खान और मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ना सिर्फ बॉलीवुड में अच्छे दोस्त हैं बल्कि दोनों ने बचपन में साथ में पढ़ाई की है। इस बारे में बहुत की कम लोगों को जानकारी है कि दोनो खान बॉलीवुड में एक साथ पढ़े हैं। दोनों एक्टर सेकेंड क्लास में एक ही साथ पढ़ते थे। इसके बाद भी दोनों की दोस्ती टूटी नहीं और दोनों बॉलीवुड के सुपरस्टार बने। सलमान और आमिर दोनों ने साथ में फिल्म अंदाज अपना अपना में काम किया है।

वरुण धवन- अर्जुन कपूर

वरुण और अर्जुन कपूर भी बचपन के दोस्त हैं और एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। यहां तक की दोनों बॉलीवुड में आने से पहले भी एक साथ ही हैंगआउट किया करते थे। वहीं इनकी अच्छी दोस्ती आज भी बरकरार है। करियर की बात करें तो वरुण ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं जबकि अर्जुन कपूर का करियर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।

ऋतिक रोशन-उदय चोपड़ा

फिल्म धूम में धूम मचाने वाले उदय चोपड़ा और बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन बचपन के एक दोस्त है। इतना ही नहीं दोनों ने क्लास 4th से पढ़ाई करना शुरु किया था और कॉलेज तक साथ रहे। आज भी इनकी दोस्ती बरकरार है। ऋतिक ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं लेकिन उदय चोपड़ा एक बड़े स्टार नहीं बन पाए।

Back to top button