बॉलीवुड

KBC में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार ने बयां किया अपना दर्द, कहा-शो जीतने के बाद हुई बर्बादी

कौन बनेगा करोड़पति शो ने देश के कई लोगों को करोड़पति बनाया है। ये शो हर साल आता है और इस शो में हिस्सा लेकर लोग एक रात के अंदर ही करोड़पति बन जाते हैं। कौन बनेगा करोड़पति शो में कई सारे लोगों ने करोड़ों रुपए जीते हैं। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी सुशील कुमार ने। जो कि बिहार के रहने वाले हैं। सुशील कुमार ने इस शो में पांच करोड़ रुपये की ईनामी राशि जीती थी और एकदम से ये छा गए थे। ये राशि सुशील कुमार ने साल 2011 में जीती थी। उस समय इस शो में पांच करोड़ ही अधिकतम राशि हुआ करती थी और सुशील कुमार ने सारे सवालों के सही जवाब देकर ये पैसे अपने नाम किए थे। हालांकि आज 9 साल बाद सुशील कुमार एकदम खाली हो गए हैं और इनके पास एक रुपया तक नहीं बचा है। इतनी बड़ी राशि को सुशील कुमार सही से संभालकर नहीं रख सके और आज इन्हें इस चीज का काफी दुख है।

केबीसी जीतने के बाद शुरू हुआ बुरा दौर

सुशील कुमार ने बताया कि कैसे केबीसी में पांच करोड़ रुपए जीतने के बाद उनके जीवन में बुरा दौर शुरू हो गया और वो बुरी आदतों का शिकार हो गए। इतनी बड़ी धन राशि जीतने के बाद सुशील कुमार को शराब और सिगरेट की लत लग गई और धीरे-धीरे उनके पैसे खत्म होने लगे।

अपने फेसबुक पर सुशील कुमार ने एक पोस्ट डाला और उसके जरिए बताया कि केबीसी जीतने के बाद उनकी लाइफ काफी मुश्किल हो गई थी। वो लोकल सेलिब्रेटी बन गए थे और उन्हें कई सारे कार्यक्रमों में बुलाया जाता था। बिहार में होने वाले लगभग हर कार्यक्रम में ये हिस्सा लेते थे। वहीं पांच करोड़ रुपए मिलने के बाद इन्होंने कई सारे व्यापार शुरू कर दिए। लेकिन इनका कोई भी व्यापार चल ना सका।

दान में दे दिए पैसे

पांच करोड़ की राशि में से सुशील कुमार ने कई सारी राशि गुप्त दान में दे दी। इसके अलावा इनको ऐसे कई लोग मिले जिन्होंने इनसे ये पैसे ठग लिए। ये लोग सुशील कुमार की चापलूसी किया करते थे और इनकी बातों में आकर सुशील कुमार ने काफी पैसे खो दिए। सुशील कुमार बताते है कि उनकी पत्नी ने उन्हें कहा था कि वो ये सब काम ना करें। लेकिन उन्होंने पत्नी की नहीं सुनी और पत्नी के साथ उनके रिश्ते भी खराब होने लगे।

शुरू किया गाड़ी का बिजनेस

सुशील कुमार ने दिल्ली में गाड़ियों का व्यापार शुरू किया और ये समय-समय पर दिल्ली आया करते थे। यहां पर ही इनकी दोस्ती कई लोगों से हुई। जिनके साथ रहते हुए इन्हें शराब और सिगरेट की लत लग गई।

निर्देशक बनने की कि कोशिश

सुशील ने निर्देशक बनने का सोचा और अपना ये सपना पूरा करने के लिए मुंबई आ गए। मुंबई में आकर इन्होंने प्रोडक्शन हाउस में काम किया। लेकिन इसमें ये सफल नहीं हुए और दौरान भी इनको पैसों का खूब नुकसान हुआ।

बिहार आने का लिया फैसला


मुंबई में कई सालों तक रहने के बाद सुशील कुमार को समझ आ गया कि उनके पैसे बर्बाद हो रहे हैं। इसलिए ये वापस बिहार आ गए और यहां पर इन्होंने स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। साथ में ही इनकी शरब और सिगरेट की आदत भी छुट गई है और साल 2016 से इन्होंने शराब को छुआ तक नहीं है।

Back to top button