दिलचस्प

सैफ से लेकर मधुबाला तक जेल की हवा खा चुके हैं ये स्टार, बाहर निकलने पर कोई हुआ हिट तो कोई फ्लॉप

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का मामला सामने आने से एक बार फिर बॉलीवुड की चमचमाती गलियों की काली सच्चाई दुनिया के सामने आ गई। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती इस वक्त ड्रग्स केस में जेल में बंद हैं। उनका फिल्मी करियर अभी तक कुछ खास नहीं रहा था। वहीं जेल में बंद हो जाने के बाद उनका आगे क्या होगा इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। गौरतलब है कि रिया पहली ऐसी सेलेब्रिटी नहीं हैं जो जेल में पहुंची है। उनसे पहले बहुत से स्टार जेल में जा चुके हैं। हालांकि जेल से लौटने के बाद कुछ की किस्मत चमक गई तो वहीं कुछ जेल से निकलते ही गुमनामी के अंधेरे में खो गए। आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिनकी जेल से निकलने के बाद बदल गई किस्मत।

सलमान खान

सलमान और विवादो का चोली दामन का साथ रहा है। वो अक्सर विवादों में फंसते आए, लेकिन उनके करियर पर कभी निगेटिव असर नही पड़ा। सलमान खान पर कई मामले दर्ज है। हिट एंड रन और काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान खान जेल भी जा चुके हैं। उनके जेल जाने पर काफी बवाल भी हुआ था, लेकिन उनके करियर की रफ्तार कभी थमी नहीं। वहीं जेल से आने के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की और आज वो इंडस्ट्री के सबसे हिट हीरो में से एक हैं।

शाइनी आहुजा

शाइनी ने फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। घुंघराले बालों और खूबसूरत आंखों से उन्होंने लड़कियों के बीच दीवानगी पैदा कर दी थी। गैंगस्टर और भुल भुलैया जैसी हिट फिल्मों में काम करके वो एक हिट स्टार बन चुके थे। उनका करियर अच्छा चल रहा था, लेकिन साल 2009 में उनके घर काम करने वाली महिला ने उन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। इस केस में शाइनी दोषी पाए गए। इसके बाद से उनका करियर बर्बाद हो गया। उनके हाथ से कई फिल्में निकल गई।

संजय दत्त

संजू बाबा बॉलीवुड के कंट्रोवर्सियल किंग है और अक्सर उनका नाम विवादों में आ जाता है। संजय दत्त का नाम उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया था जब वो गैर कानूनी हथियार रखने के लिए दोषी पाए गए थे। इस केस में उन्हें पांच साल की सजा हुई थी। जेल जाने से पहले संजय दत्त का करियर पीक पर था। हालांकि संजय दत्त जेल गए और सजा काटकर लौटे लेकिन उनके करियर पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की और आज भी वो सुपरहिट हैं।

फरदीन खान

फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने बॉलीवुड में प्रेम अगन से डेब्यू किया था। उनका करियर बॉलीवुड में अच्छा चल रहा था। हालांकि उन्हें कोकीन रखने और सप्लाई करने के चलते जेल की हवा खानी पड़ी। जेल से आने के बाद फरदीन खान को फिल्में मिली, लेकिन सफलता उनके घर का रास्ता भूल गई। फरदीन खान का वजन बढ़ गया और उनका हीरो वाला लुक गायब हो गया इसके बाद फरदीन फिल्मों से दूर हो गए।

सैफ अली खान

सारा अली खान का नाम इन दिनों ड्रग्स कनेक्शन में सामने आ रहा है वहीं उनके पिता और एक्टर सैफ अली खान भी जेल की हवा खा चुके हैं। मुंबई के ताज होटल में सैफ का एक एनआरआई से झगड़ा हो गया और सैफ ने उनकी पिटाई कर दी। ये बात पुलिस तक पहुंच गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि सैफ के स्टारडम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वहीं उन्होंने वेब सीरीज सेक्रेड गेम से धमाल मचा दिया।

मधुबाला

बहुत कम ही लोग ये बात जानते हैं कि बॉलीवुड की दिवगंत एक्ट्रेस मधुबाला भी जेल जा चुकी हैं। मधुबाला को बीआर चोपड़ा निर्देशित फिल्म नया दौर के लिए साइन किया गया था और इसके लिए उन्हें एडवांस भी दे दिया गया था। हालांकि बाद में मधुबाला ने फिल्म करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बी आर चोपड़ा कोर्ट पहुंच गए और मधुबाला को जेल जाना पड़ा। हालांकि एक एक्ट्रेस के लिए जेल जाना बड़ी बात है,लेकिन मधुबाला के करियर पर उसका कोई खास असर नहीं पड़ा।

Back to top button