राशिफल

Rashifal 13 September: आज 7 राशियों पर सितारों की खास मेहरबानी, जानें किसे होगा नफा-किसे नुकसान

हम आपको रविवार 13 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 September 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप क्रोध पर संयम रखिएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। आय में निश्चितता रहेगी। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में अच्छे दिन आने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन किसी से अपनी मन की बात कहने का है। जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें। यह आपकी सभी निराशाओं और शिकायतों को दूर करने का समय है। भवन-भूमि में निवेश से लाभ होगा। आप जिस काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते है, उतना ही विलंब होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है। पेट से संबन्धित समस्या परेशान कर सकती है। विचारों में परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए अधिक मेहनत करने वाले हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं संख्या में बढ़ गई हैं और इसलिए आपकी इच्छा जल्द से जल्द उन्हें पूरा करने की है। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। धन का आवागमन बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिन आपके अनुकूल रहेगा।‌ आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपको जीवन के लिए मार्गदर्शन देगा। दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनको प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगेI माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा नया संबंध लाभकारी रहेगा। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने लक्ष्य बनाएं और उनको लेकर सावधान हो जाएं। व्यापार में बकाया पैसे की वसूली कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिलने वाला है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आप व्यर्थ की चिंता छोड़ें और सेहत पर ध्यान दें। मेहनत भी कुछ ज्यादा करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज सकारात्मक रवैया रखें। स्थितियां उतनी बुरी नहीं हैं, जितनी दिखाई दे रही हैं। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आज अनेक प्रकार का लाभ मिलने वाला है। घर के बुजुर्गों या दोस्तों से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता थोड़े प्रयास से मिलेगी। राजकीय बाधा दूर होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में इस अवधि में चीजें आपके पक्ष में होंगी। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। विरोधी आपके काम में परेशानियाँ खड़ी करेंगे फिर भी आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस कर सकते हैं। उत्तम भोजन का आनंद मिलेगा। आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। संकुचित विचार धारा आपको पीछे धकेल रही है। अपनी मानसिकता बदलें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसके लिए व्यायाम और उचित उपचार शुरू कर दें। किसी पारिवारिक काम को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं। ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। किए गए वादों को निभाए और दूसरों पर विश्वास करें। ब्रेकअप से बचने के लिए एक-दूसरे का यकीन ना तोड़ें। संगीतकार लोगों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा दोस्तों को अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। कार्यस्थल पर आपका विरोध हो सकता है। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते है। सैलरी बढ़ने से आपका उत्साह बढ़ेगा। कारोबार में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको स्वास्थ्य के संबंध में कुछ शिकायत रहेगी। आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आपके परिवार के सदस्यों में शांति बनी रहेगी और वे आपके सभी प्रयासों में आपका पूरा सहयोग करेंगे। विचारों में उलझन बना रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहने वाला है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

आपने Rashifal 13 September 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 September 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 September 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : देवताओं की मदद करने के लिए भगवान विष्णु ने लिया था कूर्म अवतार, समुद्र मंथन से जुड़ी है कथा

Back to top button