विशेष

अगर आपका जन्मदिन भी सितंबर में आता है, तो जान लीजिए अपने अंदर की ये खूबियां!

हर व्यक्ति के जीवन में उसकी राशि और उसके जन्म के महीने का निश्चित रूप से असर पड़ता है। यही कारण है कि किसी भी व्यक्ति का स्वभाव दूसरे व्यक्ति से अलग ही होता है। बहरहाल, अगर बात की जाए सितंबर के महीने में जन्मी लड़कियों के बारे में तो इनके कुछ गुण काफी खास होते हैं, तो आज हम आपको ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसकी पूरी जानकारी देंगे। चलिए शुरू करते हैं…

मेहनती

सितंबर के महीने में जन्मीं लड़कियों में ये खास गुण होता है कि वो किसी दूसरे पर भरोसा करने की बजाए खुद पर ज्यादा भरोसा करती हैं। अपने इसी गुण के चलते इनके जीवन के सभी सपने पूरे होते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ये लड़कियां अगर किसी काम को पूरा करने का ठान लेती हैं, तो उसे पूरा करके ही छोड़ती हैं। ये लड़कियां सिर्फ अपने मेहनत पर भरोसा करती हैं और कभी मेहनत करने से नहीं कतराती हैं।

तेज दिमाग

सितंबर महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां काफी चतुर और चालाक होती हैं। कहा जाता है कि ये हमेशा अपने दिमाग से काम लेती हैं। भले ही दिखने में शांत लगती हों लेकिन ये लड़कियां अपने आसपास के लोगों का दिमाग बहुत जल्द पढ़ लेती हैं। ये लड़कियां किसी भी परेशानी का हल जल्द ही ढूंढ लेती हैं।

धैर्य की कमी

सितंबर महीने में जन्मी लड़कियों की बुद्धि तो तेज होती है, मगर एक बुरी आदत ये होती है कि वो कोई भी फैसला बहुत जल्दबाजी में करती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धैर्य की कमी के कारण इन्हें जीवन में धोखा मिलने का  खतरा रहता  है।

जिद्दी

सितंबर महीने में जन्मीं लड़कियां जिद्दी स्वभाव की होती हैं। माना जाता है कि अगर ये किसी चीज को पसंद कर लेती हैं, तो उसे हासिल करके ही दम लेती हैं। इनके जिद्दी स्वभाव के कारण कभी कभी तो परिवार वाले भी परेशान हो जाते हैं।

फिटनेस फील्ड में बनाती है करियर

सितंबर माह में जन्मीं लड़कियों को नौकरी मिलने के बहुत कम आसार रहते हैं, इन्हें नौकरी पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि ये फिटनेस के फिल्ड में काफी अच्छा काम करती हैं। इस फिल्ड में इनका भविष्य भी बेहतर होता है।

रहस्यवादी

ये लड़कियां अपना कोई भी रहस्य जल्दी से किसी को नहीं बताती हैं। ऐसे में इन्हें छुपा रूस्तम कहा जाना भी गलत नहीं होगा। कहा जाता है कि मन ही मन चाहे कितना भी परेशान क्यों न हों, लेकिन बाहरी लोगों के साथ हमेशा हंसी मजाक से ही बात करती हैं। साथ ही  ये लड़कियां किसी भी चीज को बहुत जल्दी समझने की काबिलियत रखती हैं।

शरारती व प्यारी

एक तरफ तो ये लड़कियां काफी जिद्दी किस्म की होती हैं, तो वहीं ये अपने चुलबुले और प्यारे अंदाज से लोगों का दिल भी जीत लेती हैं।

दिखने में आकर्षक और सुंदर

स्वभाव से चाहे कितनी भी अलग हों लेकिन दिखने में बेहद ही आकर्षक और सुंदर लगती हैं। अपनी इसी खूबसूरती से ये बहुत जल्द ही लोगों का दिल जीत लेती हैं। लिहाजा हर कोई इनसे दोस्ती करना पसंद करता है।

प्यार के प्रति ईमानदार

इन लड़कियों के रिलेशनशिप की बात की जाए, तो ये अपने प्यार को कभी धोखा नहीं देती हैं। ये लड़कियां सच्चे मन से प्यार करती हैं, हालांकि इन्हें प्यार मिलने में थोड़ी कठिनाई जरूर होती है लेकिन ये अपने प्यार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होती हैं और ये अपने पार्टनर से भी ऐसे ही अपेक्षा रखती है।

अपने काम के प्रति सजग

सितंबर माह में जन्मी लड़कियां अगर कोई काम पकड़ लें, तो उसे बेहद ही अच्छे तरीके से करती हैं। ये अपने काम के प्रति काफी सजग रहती हैं और अपने काम को शत प्रतिशत देती हैं। इसके अलावा ये कोशिश करती हैं कि उनकी बात लोगों का अच्छे से समझ आ जाए। लिहाजा ये बातचीत करने में काफी चतुर और चालाक होती हैं।

इमोशनल, रोमांटिक और प्रैक्टिकल

सितंबर के महीने में जन्मी लड़कियां इमोशनल, रोमांटिक और प्रैक्टिकल होती हैं।  वैसे तो ये लड़कियां दिमाग को ज्यादा अहमियत देती हैं, लेकिन अगर इन्हें किसी से प्यार हो जाता है तो ये दिल से सोचने और समझने लगती हैं। ऐसे में ये अपने पार्टनर के साथ इमोशनली और रोमांटिक तरीके से जुड़ जाती हैं।

Back to top button