अध्यात्म

खुल जाएगी किस्मत व चमक जाएगा भाग्य, करें ज्योतिष शास्त्र में बताया हुआ इनमे से कोई भी एक उपाय

ज्योतिष शास्त्र में जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को रोज करने से कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि पा सकता है। इसलिए जो लोग अपने जीवन से दुखी हैं या जिन लोगों के घर में हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है। वो नीचे बताए गए ज्योतिष शास्त्र के उपायों को एक बार जरूर करके देखें। इन उपायों को करने से आपके जीवन की परेशानी खत्म हो जाएंगी।

सुख-समृद्धि पाने के लिए करें ये उपाय –

उठकर देखें हथेली

रोज सुबह उठने के बाद सबसे पहले हाथों की हथेली को देखें। ऐसा माना जाता है कि सुबह हथेली पर बनीं रेखाएं देखने से लक्ष्मी मां प्रसन्न हो जाती हैं और जीवन में पैसों की कमी नहीं होती है। हथेली को देखने के बाद जमीन को छूएं और उसके बाद ही अपने पैर जमीन पर रखें। इतना ही नहीं सुबह सबसे पहले अपना चेहरा ही देखें और उसके बाद ही दिन की शुरुआत करें।

गाय को खिलाएं रोटी

सुबह घर में खाना बनाते समय सबसे पहले गाय के लिए रोटी बनाएं और इस रोटी पर घी व चीनी लगा दें। रोटी बनाने के बाद ही अन्य लोगों के लिए खाना बनाना शुरू करें। वहीं जब भी मौका मिले ये रोटी किसी गाय को खिला दें। दरअसल गाय में देवी-देवताओं का वास माना गया है। जिसकी वजह से गाय को रोटी खिलाना उत्तम माना जाता है और ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिल जाता है। अगर आप किसी कारण से रोटी नहीं बना सकते हैं। तो गाय को हरी घास भी खिला सकते हैं।

चींटियों को आटा डालें

सुबह या शाम के समय चींटियों को आटा डालना भी शास्त्रों में उत्तम माना गया है। मान्यता है कि जो लोग चींटियों को आटा डालते हैं, उनकी रक्षा रोगों से होती है और सेहत सही बनीं रहती है। इसके अलावा ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति भी होती है और किस्मत खुल जाती है। इसलिए इस उपाय को भी जरूर करें और रोज चीनी मिला हुआ आटा चीटिंयों को खिलाएं।

जरूर करें पूजा

रोज देवताओं की पूजा करें और पूजा करते समय उन्हें फूल जरूर चढ़ाएं। घर में बनें पूजा स्थल में दिन में दो बार दीपक जलाएं और पूजा घर को सदा सजाकर ही रखें। रोज पूजा करने से पहले भगवान की मूर्तियों को साफ जरूर करें और सच्चे मन से उनकी पूजा करें। ये उपाय करने से घर में शांति बनीं रहती है।

रोज लगाएं झाड़ू

घर में रोज सफाई करें और झाड़ू लगाया करें। मान्यता है कि मां लक्ष्मी केवल उन्हीं लोगों के घर में वास करती हैं, जहां पर सफाई होती है। इसलिए अपने घर की सफाई पर खासा ध्यान दें और हर दिन घर पर झाड़ू पोछा लगाएं।

औरतों का सम्मान करें

शास्त्रों में लिखा गया है कि जिन घरों में औरतों का सम्मान नहीं किया जाता है, वहां पर हमेशा दुख का ही वास होता है। इसलिए आप घर की औरतों का सम्मान करें और रोज बुजुर्गों का आर्शीवाद भी लें।

मछलियों को दाना खिलाना

बुधवार के दिन तालाब, नदी या झील जाकर मछलियों को दाना डालें। मछलियों को दाना डालने से जीवन में आने वाली सभी तरह की परेशानी टल जाती हैं और साथ में ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती है। इसलिए हफ्ते में एक दिन ये उपाय जरूर करें।

पीपल की करें पूजा

पीपल का पेड़ बेहद ही पवित्र माना जाता है। इसलिए आप हर शनिवार के दिन इस पेड़ की पूजा करें और पेड़ पर जल अर्पित करें। दरअसल पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है और इस पेड़ की पूजा करने से इनका आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है।

घर हमेशा कुछ लेकर जाएं

जब भी आप अपने घर जाएं तो अपने साथ कुछ लेकर जरूर जाएं। मान्यता है कि खाली हाथ घर जाने से घर में सुख-समृद्धि नहीं होती। इसलिए आप जब भी शाम को अपने घर जाए तो अपने साथ फल, दूध, सब्जी या कुछ भी चीज लेकर जरूर जाएं।

रोज छिड़के पानी

सुबह उठने के बाद स्नान करें और फिर अपने घर के हर कोने पर जल का छिड़काव करें। जल का छिड़काव करने के बाद ही घर में झाड़ू मारें।

कुलदेवता की करें पूजा

किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले अपने कुलदेवता की पूजा जरूर करें। कुलदेवता की पूजा करने से घर में शांति बनी रहती है और हर कार्य में सफलता ही मिलती है।

Back to top button