राशिफल

13 सितंबर से बदलने वाली है गुरु की चाल, इस राशि के लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!

4 मई की शाम 7 बजकर 56 मिनट पर वक्री हुए बृहस्पति पूरे 4 माह और 9 दिन बाद 13 सितंबर को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। बता दें कि ग्रहों के वक्री और मार्गी होने का प्रभाव समस्त भूमंडल पर स्पष्ट रूप से पड़ता है। विशाल शरीर के साथ बड़ा उदर, भूरे बाल और भूरी आंखें लिए हुए बृहस्पति मनुष्य के जीवन में मान-सम्मान, उत्तम ज्ञान और गहन चिंतनशीलता लाते हैं। माना जाता  है कि अगर बृहस्पित का प्रभाव उत्तम होता है, तो किसी निर्धन परिवार में भी जन्मा बालक अपने ज्ञान के बल पर खूब धनवान बनता है। न सिर्फ धनवान बनता है, बल्कि धर्म के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।

बहरहाल बृहस्पति अगर वक्री हो, तो तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बृहस्पति जब मार्गी होते हैं, तो वे स्वयं इन सभी समस्याओं का हल कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं जब बृहस्पति मार्गी होंगे, तो इसका सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना काफी फलदायक सिद्ध होगा। .अगरआपके जीवन में बाधाएं आ रही हैं, तो सभी बाधाओं दूर होंगी। नौकरी पेशा वाले लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी और पदोन्नति के भी आसार बन रहे हैं। अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए गुरू का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि के जातक वाले नव विवाहितों के लिए भी शुभ संकेत हैं।

वृष राशि

राशि से अष्टम भाव में गुरू का गोचर काफी बेहतर परिणाम देगा, किंतु कार्यक्षेत्र में अपने दुश्मनों से सावधान रहें और किसी षडयंत्र का शिकार बनने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में न फंसे, संभव हो तो घर में ही मामला सुलझा लें। गलत लोगों की संगति में न रहें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस महीने धन भाव पर गुरू के मार्गी होने की दृष्टि के शुभ प्रभाव स्वरूप किसी महंगी वस्तु के क्रय करने के योग बन रहे हैं। साथ ही अपनी वाकपटुता के दम पर किसी विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। मकान या वाहन खरीदने का संकल्प पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि

गुरू के मार्गी होने से धर्म-कर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। शादी विवाह संबंधित बाधाएं भी दूर होंगी। शादीशुदा लोगों के लिए ससुराल पक्ष से सहयोग की उम्मीद है। नौकरी की आश लगाए बैठे लोगों के लिए शुभ संकेत हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी। बल और बुद्धि में बढ़ोतरी होगी, इसके अलावा आय के साधन बढ़ेंगे।

कर्क राशि

राशि के छठे भाव में गुरू के प्रवेश होने से गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी। इन दिनों स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें। किसी सगे संबंधी या घनिष्ठ मित्र से दुखद समाचार मिलने के आसार हैं। लेन-देन सावधानीपूर्वक करें और कोशिश करें कि लोन या ऋण लेना ना पड़े। व्यापार करने वाले लोगों के लिए शुभ संकेत हैं और समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ लोगों से संबंध अच्छे बनाए रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरू का मार्गी होना काफी लाभदायक सिद्ध होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलताएं मिलेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए समय एकदम अनुकूल है, साथ ही नौकरी पेशा वाले लोग जो नए करार करना चाहते हैं उन्हें भी सफलता मिलने के आसार हैं। शासन सत्ता और अपने अधिकारों का पूर्ण सदुपयोग करें। संतान संबंधी बाधाएं दूर होंगी।

कन्या राशि

राशि के चतुर्थ भाव में गुरू का मार्गी होना काफी लाभदायक सिद्ध होगा। आपको माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अच्छे संबंध बनेंगे। कई दिनों से रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अगर मकान या वाहन खरीदना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। जो आपको हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश करते थे, वो लोग आपकी मदद करेंगे।

तुला राशि

राशि से पराक्रम भाव में बृहस्पति के मार्गी होने से आप में साहस की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। अच्छे कार्यों के लिए सराहना होगी। पिछले कई दिनों से रूके हुए पैसे वापस आएंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अनुकूल है।

वृश्चिक राशि

राशि से धन भाव में गुरू का मार्गी होना आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। आपके सौम्य स्वभाव से आपके चाहने वालों की संख्या में इजाफा होगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में होगा। अगर वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। गुरू की आयु भाव पर दृष्टि है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहना पड़ सकता है। विदेशी मित्रों या सगे संबंधियों से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु राशि

आपकी राशि में स्वयं बृहस्पति मार्गी हो रहे हैं, जो किसी वरदान से कम नहीं है। मानसिक तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी का मामला है तो फैसला आपके हक में आएगा। संतान संंबंधी चिंताएं दूर होंगी और नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। शादी  विवाह से संबंधित वार्ता सफल हो सकती है।

मकर राशि

राशि से हानि भाव में गुरू का मार्गी होना उतना अच्छा नहीं है। इससे आपको धन संबंधी हानि हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी इसलिए खुद का ध्यान रखें। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। इस राशि के जातकों की धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी और इसमें अधिक खर्च करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करेंगे इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि

राशि से लाभ भाव में गुरू का मार्गी होना काफी अच्छे संकेत दे रहा है। कार्य व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। विद्यार्थी और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मीन राशि

राशि स्वामी गुरू का कर्मभाव में मार्गी होने से आपके कार्य व्यापार में उन्नति होगी। सरकारी नौकरी की चाहत है तो आवेदन करना शुभ होगा। विदेशी नागरिकता और विदेशी कंपनी में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना हो तो भी परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।

Back to top button