विशेष

नोरा फतेही का डांस देख आगबबूला हो गई उनकी माँ, बोली: लोग यहां कोरोना से मर रहे हैं और तुम्हें..

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर डांसर नोरा फतेही अक्सर अपने डांसिंग वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया में फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर हर दम एक्टिव रहने वाली  नोरा ने हाल ही में अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया, जो इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। बहरहाल नोरा के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करते हैं और उनके ये वीडियोज फैंस को भी काफी पसंद आते हैं। इसी बीच नोरा का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। आइये देखते हैं, क्या है खास इस वीडियो में…

नोरा का डांस देख भड़क उठी उनकी मां…

दरअसल नोरा द्वारा पोस्ट किया गया यह नया वीडियो काफी मजेदार है, इसलिए उनके इस वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा  रहा है। लिहाजा नोरा का ये फनी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को नोरा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से साझा किया  है। इस वीडियो में नोरा कह रही हैं कि वो वैप चैलेंज स्वीकार करती हैं और इसके बाद वो काफी धमाकेदार अंदाज में डांस करने लगती हैं। इस डांस को देखकर कीचन में काम कर रही उनकी मां काफी हैरान रह जाती हैं और वो कीचन से ही नोरा पर चप्पल फेंककर उन्हें मारना शुरू कर देती हैं। इसके बाद नोरा अपना डांस छोड़कर वहां से भाग निकलती हैं। गौरतलब हो कि इस वीडियो में नोरा फतेही के मां का रोल भी नोरा ने ही प्ले किया है।

 

View this post on Instagram

 

WAP challenge…………………??

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

नोरा की मां ने कहा, लोग कोरोना से मर रहे हैं और तुम…

बहरहाल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस नोरा फतेही की मां कहती हैं कि लोग यहां कोरोना से मर रहे हैं और तुम्हें वैप चैलेंज की पड़ी है, बंद करो इसे। लिहाजा नोरा का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस नोरा के डांस के साथ साथ उनकी  शानदार एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। न सिर्फ फैंस बल्कि दूसरे सेलेब्स भी नोरा के इस फनी वीडियो पर मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो  पर कॉमेंट करते हुए एली अवराम ने लिखा कि  मुझे तुम्हारी मां का कैरेक्टर खूब पसंद आया। वहीं एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने स्माइली इमोजी के साथ कमेंट किया है। बता दें कि नोरा के इस वीडियो को अब तक 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Back to top button