समाचार

साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का कार्डियक अरेस्ट से निधन, सदमे में डूबे लोग

तेलुगु अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज कार्डियक अरेस्ट के कारण इनका निधन हो गया है। जय प्रकाश रेड्डी तेलुगु फिल्मी जगत के जाने माने अभिनेता थे और इन्होंने कई सारी तेलुगु फिल्मों में काम किया हुआ है। हालांकि की कई सालों से इन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था और ये अपने परिवार के साथ समय गुजारते थे।

73 साल की आयु में हुआ निधन

इन्होंने 8 सितंबर को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में अपने निवास पर अपनी अंतिम सांस ली है। इनकी आयु 73 साल की थी। इनके निधन पर हर कोई शौक व्यक्त कर रहा है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी जय प्रकाश रेड्डी के निधन पर दुख व्यक्त किया और ट्वीट कर लिखा कि तेलुगु सिनेमा और थिएटर ने जयप्रकाश रेड्डी गारू के निधन के साथ आज एक रत्न खो दिया है। कई दशकों से उनके बहुमुखी प्रदर्शन ने हमें कई यादगार सिनेमाई क्षण दिए हैं। मेरा दिल दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।


जबकि अभिनेता सुधीर बाबू ने ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी और कहा ‘भयानक समाचार। RIP. सर #जयप्रकाशरेड्डी’। साथ में ही इन्होंने जयप्रकाश रेड्डी  की एक फोटो भी साझा की।

निभाई कई सारी भूमिका

जय प्रकाश रेड्डी फिल्मों में खलनायक और कॉमेडियन किरदार किया करते थे। इन्होंने साल 1988 में फिल्म ‘ब्रह्मापुत्र’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

इन्होंने चित्रम भालारे विचित्रम, जांबा लक्की पम्बा, प्रेमिनचुकुंदम रा, समरसिम्हा रेड्डी, अवुनु वलिदारु इस्टा पद्दरू, पलनीति ब्राह्मनायडु, अमर अकबर एंथनी, नेला टिकट, जांबा लक्की पंबा का नामक फिल्म में काम किया हुआ है।

साल 2000 में आई थी आखिरी फिल्म

जय प्रकाश रेड्डी के करियर की आखिरी फिल्म साल 2000 में आई थी। जिसका नाम ‘सरिलरु नीकेवरु’ था। इस फिल्म में महेश बाबू रश्मिका मंदाना और विजयशांति के साथ मुख्य भूमिका में थे।

Back to top button