Bollywood

ड्रग्स के मुद्दे पर फिल्में बनाकर बॉलीवुड ने खोल दी थी इंडस्ट्री की पोल, दर्शकों का जीता था दिल

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में कई मुद्दे उठे और अब इसमें ड्रग्स का मामला भी सामने आ गया है। अभी तक सिर्फ नेपोटिजम और आउटसाइडर्स का मुद्दा बॉलीवुड में देखने को मिल रहा था, लेकिन अब एक बार फिर ड्रग्स के सेवन का मुद्दा गरमा रहा है। हालांकि सुशांत के मौत की गुत्थी पूरी तरह सुलझती नहीं दिख रही है, लेकिन इंडस्ट्री में नशे का मुद्दा एक बार फिर उठता दिख रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रनबीर कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और अयान मुखर्जी को ड्रग्स चेक के लिए ब्लड सैंपल देने की बात कही थी। वहीं कुछ समय पहले करण जौहर की पार्टी पर इल्जाम लगा था कि वहां ड्रग्स पार्टी आयोजित हुई थी।

चर्चा में है ड्रग्स का मुद्दा

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स का नाम सीधे ड्रग्स से जुड़ा है और सुर्खियों में आया है। सिर्फ इतना ही नहीं खुद बॉलीवुड ने भी कभी इस बात से इनकार नहीं किया और अक्सर ऐसी फिल्में भी बनाईं जिसमें समाज से जुड़े इस कड़वे सच को भी दिखाया। इस फिल्म को दर्शकों ने ना सिर्फ पसंद किया बल्कि इनके जरिए ये भी जाना कि चमचमाती दुनिया में अक्सर नशा भी शामिल होता है। आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने फिल्मी चकाचौंध के साथ साथ ड्रग्स के कड़वे सच को भी दिखाया। आपको बताते हैं ड्रग्स पर बनीं फिल्मों के बारे में।

उड़ता पंजाब

साल 2016 में आई फिल्म उड़ता पंजाब में ड्रग्स के बारे में साफ तौर पर दिखाया गया था। इस फिल्म ने पहली बार एक ऐसा पंजाब पर्दे पर दिखाया था जिसमें सरसों के लहलहाते खेत, पराठे, लस्सी, उड़ता दुपट्टा शामिल नहीं था। पर्दे पर पंजाब का वो काला सच दिखाया गया था जिसमें यूथ नशे की गिरफ्त में होता है। इतना ही नहीं इसमें ये भी दिखाया गया था कि कैसे बड़े-बड़े सिंगर व म्यूजिशियन भी ड्रग्स के सेवन से घिर जाते हैं। इस फिल्म ने अपनी कहानी और अभिनय से लोगों का दिल ही नहीं जीता बल्कि स्टारडस्ट, आईफा समेत कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

फैशन

मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में प्रिंयका चोपड़ा और कंगना रनौत ने बेहतरीन भूमिका निभाई थी। दोनों इस फिल्म में एक ऐसी मॉडल बनी थीं जो छोटे से शहर से मुंबई नगरी में मॉडल बनने आती है और धीरे धीरे वो ड्रग्स की लत में पड़ जाती हैं। इस फिल्म में नशे के अलावा और भी कई बातें दिखाई गई थीं जिसने फैशन वर्ल्ड की सच्चाई सबके सामने लाकर रख दी थी। इस फिल्म में कंगना ने एक ऐसी मॉडल का रोल निभाया था जो फ्लॉप हो जाने के बाद ड्रग्स का सेवन करने लगती है और ओवरडोज से उसकी मौत हो जाती हैं।

गो गोवा गॉन

सैफ अली खान और कुणाल खेमू की फिल्म गो गोवा गॉन ने बॉलीवुड में पहली बार जॉम्बी का देसी कॉनसेप्ट दिखाया था। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे तीन दोस्त गोवा में होने वाली मशहूर रेव पार्टी में शामिल होते हैं। उस पार्टी में सभी ड्रग्स का सेवन करते हैं, लेकिन ये 3 दोस्त ऐसा नहीं कर पाते हैं। इसके बाद उन्हें ड्रग्स का सेवन किए हुए जॉम्बी से लड़ाई लड़नी पड़ती है। ड्रग्स जैसे मुद्दे के साथ कॉमेडी का डोज देने वाली ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

देव डी

साल 2009 में आई फिल्म देव डी में अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म देवदास का एक मॉडर्न वर्जन थी। इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक प्रेमी अपने प्रेमिका के गम में खुद को ड्रग्स और नशे में झोंक देता है और उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। इस फिल्म में देवदास वाला दीवानापन नहीं था, लेकिन फिल्म ने ड्रग्स और नशे के मुद्दे को बड़े ही शानदार ढंग से दिखाया गया था।

गैंग्स ऑफ वासेपुर 2

अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में नवाजुद्दीन को ड्रग्स का लती दिखाया गया था। फिल्म में गोली, मार धाड़ और मर्डर के साथ-साथ नशे के एंगल को भी बखूबी दिखाया गया था। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे नवाजुद्दीन का किरदार फैजल दिन भर चरस-गांजा का सेवन करता है और उसके शरीर पर इसका बुरा असर पड़ने लगता है। ये फिल्म आज भी दर्शकों की फेवरेट फिल्मों में से एक है।

संजू

फिल्म संजू मे रनबीर कपूर की एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। इस फिल्म में संजू के जीवन के बारे में दिखाया गया था। संजय दत्त के ड्रग्स और नशे की लत के बारे में हर कोई जानता है। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे ड्रग्स की लत में डूबे संजय दत्त अपनी सेहत खराब कर लेते हैं और नशे में उनसे सब छूटता जाता है। साथ ही ये भी दिखाया गया था कि कैसे इतने बड़े स्टार ने इस लत से खुद को उबारा था। फिल्म बड़े पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33