राशिफल

Rashifal 7 September: आज इन 6 राशियों के बुरे दिन होंगे खत्म, अतिरिक्त धन कमाने के मौके मिलेंगे

हम आपको सोमवार 7 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 September 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या आ सकती है। हालांकि बहुत परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है. कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। दफ्तर में अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आप घर पर अपने बड़ों की सलाह भी ले सकते हैं। आपके लिए उनकी सलाह सफलता की कुंजी साबित होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

विरोधी कमजोर होंगे और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, अपना आत्मविश्वास बनाये रखे। आज का दिन धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, आमदनी में गिरावट आ सकती है। कल के लिए अपना कोई भी काम ना ही टालें तो अच्छा होगा। आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपनी जीभ पर नियंत्रण रखें क्योंकि आपके शब्द आपके बड़ों की भावनाओं को ठेस पहुँचा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बेहतर है हालांकि जिनकी शादी हो चुकी है उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी पर शक़ कर सकते हैं, जिसके चलते तालमेल में दिक़्क़त पैदा होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य सफल होंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेंगे। कार्यक्षेत्र या घर में कोई बदलाव कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। आसपास या साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति को आपके बारे में कोई गलतफहमी हो सकती है। जो लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें आज पढ़ाई में मन लगेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका कलात्मक और रचनात्मक कौशल लोगों के पक्ष को आकर्षित करेगा और आपको अपेक्षित रिटर्न से अधिक देगा। आज आप कुछ अतिरिक्त धन भी कमा पाएंगे। आज जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आप लापरवाही ना करें और जल्द से जल्द किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। ऑफिस में मन कम लगेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने माता-पिता को हल्के में न लें अगर आप खरीदारी करने जा रहे हैं तो अत्यधिक खर्चीले होने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखना होगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। शरीर को पर्याप्त आराम दें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मित्रों का सहयोग मिलेगा लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। बेहतर होगा आप ज्यादा उग्र ना हों। दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नजर आ सकता है। अपने ऊँचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। जमीन-जायदाद में लाभ मिल सकता है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। व्यवसायियों के लिए भी दिन काफी लाभदायक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको महामारी का ख्याल रखना होगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। नया काम शुरू करने और शुरू करने की इच्छा होगी। शांति-परिपूर्णता होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी रहेंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। परिवार में किसी को चिकित्सकीय देखभाल की ज़रूरत पड़ सकती है। अगर आप हर काम सावधानी से करेंगे, तो आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप किसी की भावनाओं को आहत न करें और झूठ बोलने से बचें। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा जिससे उच्च अधिकारी नाखुश दिखाई देंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप थकान, आलस और चिंता का अनुभव कर सकते हैं। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है। आज आप किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। फिजूल खर्ची ना ही करें तो बेहतर होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका तनाव काफी कम होगा। संतान की तरफ से चिंता हो सकती है।

आपने Rashifal 7 September 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 September 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 September 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अचानक से आसपास दिखने लग जाएं ये चीजें, तो खुल जाता है भाग्य, मिलने लग जाता है अपार धन

Back to top button