अध्यात्म

अचानक से आसपास दिखने लग जाएं ये चीजें, तो खुल जाता है भाग्य, मिलने लग जाता है अपार धन

हमारे आसपास होने वाली घटनाएं हमसे जुड़ी होती हैं और इनकी मदद से हमें कई सारे संकेत भी मिलते हैं। हालांकि कई लोग इन घटनाओं पर ध्यान नहीं देते हैं। जो कि सही नहीं होता है। क्योंकि आसपास होने वाली घटनाएं हमें जीवन में क्या होने वाला है, इसके बारे में पहले ही बता देती हैं।

आपके आसपास क्या हो रहा है। इसपर आप ध्यान जरूर दें। ताकि आपका भविष्य कैसा होने वाला है। इसके बारे में आपको पहले से ही पता चल सके। अगर आपके साथ नीचे बताई गई चीजें हों। तो समझ लें कि आपकी किस्मत खुल गई है और हर कार्य में आपको तरक्की मिलने वाली है।

इन चीजों का दिखना माना गया है शुभ –

दूध का पात्र दिखना

किसी कार्य के लिए अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं और अचानक से आपको दूध से भार पात्र दिख जाए। तो ये शुभ संकेत होता है। दूध का पात्र दिखने का अर्थ होता है कि आपको कार्य में कामयाबी मिलने वाली है और दिन बेहद ही अच्छा गुजरने वाला है।

आम की गुठली

छत पर आम की गुठली दिखे, तो ये भी शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ है कि हर रुके हुए काम पूरे होने वाले हैै। साथ में ही आपको अच्छी यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

चांदी का मिलना

चांदी का छल्ला या सिक्का अचानक से कहीं गिरा हुआ मिले, तो ये धन लाभ का संकेत होता है। इसी तरह से बार-बार पैसे गिरे हुए मिलना मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनीं हुई है ये दर्शाता है।

चेहरे पर चमक रहना

आपके चेहरे पर अचानक से चमक आ जाए। तो ये अच्छे दिन आने का संकेत माना जाता है। इसी तरह से सपने में फूल या फिर भगवान का दिखना भी शुभ संकेत होता है। फूल दिखने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में कोई खुशखबरी आने वाली है, जबकि भगवान के सपने में आने का मतलब होता है कि आपको जीवन में तरक्की मिलने वाली है।

Back to top button