बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी फिल्में जिसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस, देखें लिस्ट

बॉलीवुड में हर साल ढेरों फिल्में बनती हैं और रिलीज होती है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारतीय फिल्मों के बहुत फैंस हैं। इस साल कोरोना के चलते फिल्म इंडस्ट्री पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। इस साल कई फिल्में समय पर रिलीज नहीं हो पाई हैं और कई फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिन्हे देखने का मजा सबसे ज्यादा थिएटर में ही आता है। ऐसे में आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

गोलमाल 5

रोहित शेट्टी दो तरह की सीरिज बनाने के लिए काफी फेमस हैं। पहली तो एक्शन सीरीज और दूसरी कॉमेडी। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी तो दर्शकों के सामने आ गई और अब फैंस गोलमाल सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दे कि गोलमाल 5 की कहानी पर काम शुरु हो गया है। ये गोलमाल सीरीज की 5वीं फिल्म है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें  हैं। इससे पहले आई गोलमाल अगेन भूत और मैजिक पर बेस्ड फिल्म थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं गोलमाल-5 के लिए अभी दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि ये फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी।

सत्यमेव जयते 2

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ को काफी पसंद किया गया था और इसके गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे। इसके बाद से इस फिल्म का सीक्वल भी तैयार कर लिया गया था और ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। हालांकि कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट टाल दी  गई है और टीम सही समय आने पर इस फिल्म को रिलीज करेगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार नजर आएंगी। बता दें कि पहली फिल्म में नोरा फतेही पर फिल्माया गया गाना ‘दिलबर’ लोगों की जुबान पर चढ़ गया था।

83

फिल्म 83 कपिल देव की बायोपिक है जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका भी नजर आएंगी। इसमें वो कपिल देव की पत्नी का रोल निभा रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में जब रणवीर का फर्स्ट लुक आउट हुआ था तो लोग दंग रह गए थे। इसके बाद से फिल्म को देखने की उत्सुकता लोगों में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म दिसंबर के महीने में रिलीज हो सकती हैं।

केजीएफ 2

साउथ की फिल्म केजीएफ की धमाकेदार सफलता के बाद अब फैंस ‘केजीएफ 2’ का इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म में संजय दत्त भी विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस के दिल की धड़कनें और ज्यादा बढ़ गई है। प्रशांत नील के निर्देन में बन रही फिल्म ‘केजीएफ 2’ में संजय दत्त और यश के अलावा रवीना टंडन भी नजर आने वाली हैं जो कि काफी लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

ब्रह्मास्त्र

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रनबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म पिछले 2 साल से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना को चलते फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। अब खबर है कि फिल्म को 2021 में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रनबीर और आलिया एक दूसरे के करीब आ गए। अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button