दिलचस्प

महिला की गोद में चढ़कर ही Kiss कर पाता है उसका मंगेतर, लोग मां-बेटा बोल उड़ाते हैं मज़ाक

जब हमे किसी से सच्चा प्यार होता है तो उसके रंग रूप, कद काठी, जात धर्म इत्यादि चीजों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि जोड़ी थोड़ी सी भी ऊपर नीचे हो जाए तो ये समाज उसे ताने मारता है या मज़ाक बना देता है। ऐसा ही कुछ वेस्ट अफ्रीका के आईवरि कोस्ट में रहने वाले इस कपल के साथ भी हो रहा है। यहां यूडोकसी याओ नाम की एक हष्ट पुष्ट महिला अपने से आधे के साइज़ वाले गिनीयन म्यूजिशियन ग्रैंड पी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

यूडोकसी और ग्रैंड पी इंस्टाग्राम पर काफी छाए रहते हैं। यूडोकसी सोशल मीडिया पर अपने लव की फोटोज़ डाल प्यार का इज़हार करती रहती हैं। हालांकि लोग इनकी जोड़ी का मज़ाक उड़ाते हैं। वैसे कुछ को ये जोड़ी क्यूट भी लगती है।

पहली नज़र में इन्हें देख ऐसा लगता है जैसे ये कोई मां बेटा हो। लेकिन जल्द ही ये शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। इन दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। जब भी यूडोकसी से पूछा जाता है कि आप अपने से कम आकार वाले इस शख्स से प्यार क्यों करती हैं तो उनका जवाब होता है कि हाइट से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे बताती हैं कि इन दिनों हमारा रिश्ता काफी अच्छा चल रहा है।

यूडोकसी और ग्रैंड पी दोनों ही अपने इस रिलेशन से काफी खुश हैं। कुछ लोग इसे एक पब्लिसिटी स्टंट भी बताते हैं। यूडोकसी को एक डर यह भी सता रहा है कि उनके माता पिता शायद इस शादी के लिए राज़ी न हो।

 

View this post on Instagram

 

Bon dimanche mes loves ♥️❤️ @eudoxieyao_2

A post shared by EUDOXIE YAO (@eudoxieyao__) on


वहीं ग्रैंड पी को भी लोगों के ताने मारने से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीना पसंद है। ग्रैंड पी का रियल नाम Moussa Sandiana Kaba है। उन्हें जन्म से प्रोजेरिया नाम की एक जेनेटीक बीमारी है। इस बीमारी के चलते उनकी ग्रोथ रुक गई है।


वैसे आपको ये जोड़ी कैसी लगी?

Back to top button