बॉलीवुड

पिता ऋषि के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाई थीं रिद्धिमा, जन्मदिन पर तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

पापा आप इस टूटे दिल में रहते हैं और हमेशा इस दिल में मौजूद रहेंगे और हम आपको प्यार करते रहेंगे

बॉलीवुड के प्रतिभावान एक्टर ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था, लेकिन वो पहली बार अपना जन्मदिन मनाने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में आज उनका परिवार उन्हें याद कर रहा है। ऋषि कपूर बेटे रनबीर के साथ थोड़े कड़क जरुर थे, लेकिन बेटी रिद्धिमा में उनकी जान बसती थी। वहीं रिद्धिमा भी अपने पिता के बहुत करीब थीं। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ उस वक्त रिद्धिमा मुंबई में नहीं थी और आखिरी बार अपने पिता को देख भी नहीं पाई थी। आज उनके जन्मदिन के मौके पर रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की है और भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है।

रिद्धिमा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बता दे किं रिद्धिमा ने अपने ऑफिशयल अकाउंट से कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनके माता-पिता नीतू और ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं वहीं एक बचपन की तस्वीर भी उन्होंने शेयर की है। रिद्धिमा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘पापा वो कहते हैं कि जब आप किसी ऐसे शख्स को खो देते हैं जिसके बिना आप नहीं रह सकते तो आपका दिल बुरी तरह टूट जाता है, लेकिन मैं जानती हूं कि आप इस टूटे दिल में रहते हैं और हमेशा रहेंगे। मैं जानती हूं कि आप हमें देख रहे हैं और ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम उसी नीति के साथ रहे जो आपने हमें दिया है’।


आगे रिद्धिमा ने लिखा- ‘आपने मुझे दया का तोहफा दिया है। मुझे रिश्तों की अहमियत सिखाई है और मुझे वो इंसान बनाया है जो आज मैं हूं। मैं हर दिन आपको याद करती हूं और हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी। जन्मदिन मुबारक हो पापा’। बता दें कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था और रिद्धिमा उन दिनों दिल्ली में थी। लॉकडाउन के कारण वो अपने पिता के पास समय से नहीं पहुंच पाई थीं। उस वक्त आलिया भट्ट ने फोन से उनके पिता के अंतिम दर्शन उन्हें करवाए थे।

पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई थीं रिद्धिमा

जब रिद्धिमा अपने मायके पहुंची तो उनके पिता हमेशा हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर जा चुके थे। रिद्धिमा आखिरी बार अपने पिता को नहीं देख पाईं और इस बात का मलाल उन्हें सारी जिंदगी रहेगा। हालांकि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके पिता ने हमेशा उनका साथ दिया और एक मजबूत पीलर की तरह उनके साथ खड़े रहे। वो अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे।

बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर होने की बात पता चली थी। इस खबर ने उनके परिवार को गहरा सदमा दिया था। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक न्यूयॉर्क में रहकर अपना इलाज करवाया था। इस पूरे सफर में पत्नी नीतू सिंह उनके साथ रही थीं। इसके बाद वो पिछले साल सितंबर में भारत वापस लौटे थे। अप्रैल के आखिरी महीने में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद ऋषि कपूर ने अस्पताल में अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए सबको छोड़कर चले गए।

Back to top button