राशिफल

Rashifal 5 September: आज संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी इन 5 राशियों की सभी मनोकामनाएं करेंगे पूरी

आज संकष्टी चतुर्थी है। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सब दुःख दूर होते हैं। आज चंद्रमा मीन राशि में रहेगा जबकि सूर्य सिंह राशि में विराजमान होगा। हम आपको आज शनिवार 5 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 September 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। मानसिक रुप से बहुत स्ट्रांग रहें दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के चल रहे मुकदमे भी आपके हित में रहेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अनुबंध आर्थिक पक्ष, धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। राह के रोड़े हट जाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अनुकूलता और सहजता बनी रहेगी। भविष्य कि चिंता में वर्तमान न खराब करें, बल्कि कार्य पर फोकस करना चाहिए। आज के दिन कर्ज लेने से बचना चाहिए। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। कार्यों को करने के लिए उचित समय है। जो आपने सोचा है उसे अमल में लाएं। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा फायदा मिलने वाला है। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है जिससे मन आंदित होगा। आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। व्यर्थ की वाद विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी के साथ चले आ रहे विवाद समाप्त हो जाएंगे। किसी जरूरमंद को दान करें, जीवन में चीज़ें बेहतर होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

शिक्षा एवं नौकरी के क्षेत्र में आप अपार सफलता हासिल करेंगे। सरकारी कार्य आज तेजी से बनेंगे। सरकारी कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करना होगा। आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बेहतर होती जाएगी। अधिनस्थ के कार्य पर पैनी निगाह बना कर रखें। कार्य में लापरवाही कर सकते हैं। झगड़ा विवाद से बचें। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विवाह योग्य कन्याओं के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। मन अनुकूल रहेगा। जीवन में तरक्की करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन की सुरक्षा पर ध्यान दें चोरी होने की आशंका है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

हंसी मजाक सोच-समझ कर करें, किसी को आपकी बातें चुभ सकती हैं। कोशिश करें कि आपके द्वारा किए गए कार्य समाज और परिवार दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध हो। पूंजी का निवेश अभी मत कीजिए। कुछ ऊटपटांग समाचार की वजह से मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा हो सकता है। अनचाही यात्रा या कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। कोई अतिथि या मित्र आने से घर का वातावरण बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना करें। बिजनेस के मामलों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी न करें। अकेलेपन से बचें। आज यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो जरूर लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके अच्छे कार्यों की समाज में खूब प्रशंसा होगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति में ठीक-ठाक रहेंगे, लेकिन फिर भी आपका मन काम में नहीं लगेगा। किसी पुराने अटके हुए काम के पूरा हो जाने से धन लाभ हो सकता है। आपके बनते हुए काम अचानक बिगड़ सकते है। आज के दिन चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक चलेंगी। बच्चो का स्वास्थ्य अचानक कमजोर हो सकता है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। खर्चों में अधिकता रहेगी। कहीं दूर यात्रा आप को सुख देने वाली साबित होगी। परिवार में प्रेम रहेगा बेवजह किसी के झगड़े में ना पड़ें। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। किसी आवश्यक काम की पूर्ति के लिए दूसरों से आर्थिक मदद न लें। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप आवश्यक कार्यों के निर्णय लेने से पहले अपने खास लोगों से विचार विमर्श कर ले। आज का दिन मुनाफे से भरा हो सकता है। मन में बेवजह की चिंता आपको परेशान कर सकता है। आपके लिए आज का दिन काम के मामले में व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुश रहेगा। आज नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें। आपके कामकाज के तरीकों में बदलाव हो सकता है जिससे आपको फायदा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। कार्यशैली में बदलाव होगा। आज व्यापार अच्छा लाभ देगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और आप मन से खुश होंगे। धन लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भवन बदलने के योग हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पारिवारिक जीवन सुख शांति वाला होगा। अचानक से आमदनी के योग बनेंगे। अगर सफल होना है तो व्यर्थ के झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपनी मेहनत पर दे फिर देखे किस तरह आप प्रगति करतें है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का दिन है। आज कुछ व्यावसायिक और अनुभवी व्यक्तियों के मिलने से आप अपनी कार्यशैली में सुधार कर पाएंगे। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत ज्यादा हो सकती है।

आपने Rashifal 5 September 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 September 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 September 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कुंडली में पितृ दोष होने पर करें ये काम, तिथि पता न हो तो इस दिन कर दें पितरों का श्राद्ध

Back to top button