स्वास्थ्य

शरीर की इन 8 समस्याओं से पाना है निजात तो जरुर करें नारियल तेल का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

प्रकृति ने इंसानों के लिए बहुत कुछ मुफ्त में दिया है जिसका उपयोग कर हम ना सिर्फ अपनी सेहत मजबूत बना सकते हैं बल्कि खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। इनमें से एक खास चीज है नारियल जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हर साल 2 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय नारियल दिवस मनाया जाता है। इससे लोग जानते हैं कि नारियल उनके स्वास्थ्य के लिए कितना जरुरी है।

नारियल पानी से लेकर फल और तेल तक हमारे शरीर को मजबूती और खूबसूरती प्रदान करता है। भारत के हर कोने में नारियल का इस्तेमाल होता है, लेकिन दक्षिण भारत में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। अगर आप भी एक स्वस्थ्य जीवन चाहते हैं तो अपनी डाइट में नारियल का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें। आपको बताते हैं कि नारियल के इस्तेमाल से आपको कौन कौन से लाभ हो सकते हैं।

इम्यूनिटी करे स्ट्रांग

नारियल का तेल शरीर के लिए बहूत खास होता है। अगर आप नारियल पानी पीते हैं और तेल से शरीर का मसाज करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। नारियल तेल शरीर में प्रवेश करने वाले बुरे बैक्टिरिया से लड़ता है साथ ही पेट को संक्रमण से भी बचाता है।

मोटाप करें दूर

भारत में लोगों को मोटापे की बहुत समस्या है। इसके लिए वो तरह तरह की कोशिशें करते हैं, लेकिन किसी भी तरह से उन्हें आराम नहीं मिलता। अगर आपकी भी तोंद निकल गई है तो सुबह नारियल पानी पीना शुरु कर दें। इससे आपका पेट कम होगा और अगर आप मोटे नहीं है तो भी इसका सेवन करें ताकी आपका पेट ना निकलें। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और फैट तेजी से दूर होता है। ऐसे में अपने खाने में नारियल पानी का इस्तेमाल जरुर करें।

पाचन होता है मजबूत

दक्षिण भारत में तो लोग नारियल के तेल में ही खाना बनाते हैं। आपको अगर अपच और गैस जैसी पेट की समस्या है तो खाने में नारियल के तेल का इस्तेमाल करे। कब्ज और पेट से संबंधित और दूसरी बीमारियों में भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

सेल्स करें मजबूत

नारियल तेल कीटोन्स का उत्पादन करने का काम करता है। कीटोन्स हमारे शरीर के स्वस्थ्य सेल्स को उर्जा देता है।कीटोन्स कैंसर सेल्स को छोड़कर शरीर के दूसरे सेल्स को मजबूती देते हैं। ऐसे में नारियल तेल का खाने में प्रयोग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाव होता है।

हार्ट के लिए होता है मजबूत

नारियल तेल को अगर आप डाइट में इस्तेमाल करते हैं तो आपको कभी दिल संबंधित बीमारी नहीं होगी। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कि कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की कोई समस्या नहीं होती है और दिल मजबूत होता है।

दांत-हड्डियां होती हैं मजबूत

नारियल का तेल डाइट में शामिल करने से पेट के अलावा दांत और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से शरीर में मैग्नेशियम और कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से संबंधित रोग नहीं होते हैं।

बालों को देता है मजबूती

नारियल तेल के और भी कई फायदे होते हैं। बालों में नारियल तेल लगान से बाल लंबे और घने रहते हैं। इससे हमारी त्वचा का ग्लो भी बढ़ता है। नारियल तेल से मसाज करने से त्वचा में चमक आती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जिसके कारण चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं।

चेहरे के लिए है फायदेमंद

नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इनफ्लामेट्री तत्व पाए जाते हैं। अगर आपकी त्वचा में कहीं कट लगा है या जलने की समस्या लग रही है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें इससे आपको फायदा मिलेगा। शरीर में कई बार पानी की कमी के चलते होंठ फटने की समस्या होने लगती है ऐसे में नारियल तेल को आप लिप बाम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

Back to top button