बॉलीवुड

सलमान खान से पंगा लेना विवेक ओबेरॉय को पड़ा महंगा, इस वजह से हुई थी दोनों में लड़ाई

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वेटरन एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। विवेक ने साल 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए विवेक ओबेरॉय को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म के हिट होने के बाद लोगों को लगा कि विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में काफी सफलताएं अर्जित करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आइये जानते हैं, आखिर विवेक ओबरॉय के फिल्मी करियर में क्यों ग्रहण लग गया?

करियर के शुरूआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद लोग उन्हें एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि उनके निजी जिंदगी से जुड़े मामलों की वजह से ज्यादा जानने लगे। कहा जाता है कि विवेक ओबरॉय की नजदीकियां ऐश्वर्या राय से काफी बढ़ गई थी, जिसके चलते वो सलमान खान की नजरों में आ गए थे। इसके बाद विवेक ओबरॉय का करियर धीरे धीरे ढलान की तरफ बढ़ने लगा।

जानिए क्यों सलमान के निशाने पर आए विवेक?

सलमान खान और विवेक ओबरॉय के बीच विवाद की  शुरूआत साल 2003 में हुई थी। ये वो दिन थे, जब सलमान और ऐश्वर्या के रिलेशनशिप में आपसी झगड़े बढ़ गए थे और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवेक ओबरॉय उन दिनों ऐश्वर्या राय के करीब हो गए थे। ये जानकर सलमान खान भड़क गए और उन्होंने विवेक को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। इस पूरे मामले को लेकर विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा था कि सलमान ने उन्हें धमकी दी है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बना विवेक ओबरॉय के जी का जंजाल…

दूसरी तरफ ऐश्वर्या ने कभी विवेक के साथ रिश्ते की पुष्टि नहीं की। हालांकि दोनों को कई खास मौकों पर एकसाथ जरूर देखा गया। सलमान उन दिनों हिट एंड रन केस और ऐश्वर्या से दूरी के दर्द से गुजर रहे थे। इसी बीच विवेक केवल अपने दोस्त ऐश्वर्या की मदद करना चाहते थे, लेकिन ये बात सलमान खान को नागवार गुजरी। बहरहाल विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और पूरे हालात का विवरण दिया। विवेक ने कहा कि सलमान मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, एक बार तो उन्होंने नशे में धुत्त होकर मुझे कॉल किया था। विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस तो कर दिया, लेकिन इस बात का अंदाजा उन्हें भी नहीं रहा होगा कि ये कदम उनके पूरे करियर के लिए नुकसानदायक होगा।

विवेक ने कहा, ‘ऐश्वर्या ने दिया था धोखा ‘

उधर ऐश्वर्या राय ने इन सब से अपना पल्ला झाड़ लिया और उन्होंने कहा कि वो इन सबमें शामिल नहीं हैं। ऐश्वर्या ने भी धीरे धीरे विवेक को अवॉइड करना शुरू कर दिया, उन्हें भी विवेक का इस तरह से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया जाना ठीक नहीं लगा था। लिहाजा उनके लिए ये प्रेस कॉन्फ्रेस एक विलेन की तरह बन गई। इस बारे में एक बार उन्होंने फराह खान के साथ एक चैट शों कहा था कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने मेरे करियर पर बहुत बुरा असल डाला। साथ ही विवेक ने कहा कि ये सब करने की सलाह मुझे ऐश्वर्या ने ही दी थी और फिर बाद में इससे अपने हाथ खींच लिए।

चलते चलते बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली घटना के बाद से विवेक को इंडस्ट्री से बायकॉट किया जाने लगा। डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स विवेक को अपनी फिल्म में कास्ट करने से कतराने लगे। लिहाजा उनका पूरा फिल्मी करियर बर्बाद हो गया।

Back to top button