बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन से अली फजल तक, हॉलीवुड फिल्मो में कुछ सेकेंड के लिए नजर आ चुके हैं बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड में फिल्में तो बहुत बनती हैं, लेकिन बहुत से स्टार्स ऐसे हैं जिनका मन बस बॉलीवुड तक सीमित नहीं रहना चाहता है। खुद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर अपने दम पर तय किया है। उन्होंने शो ‘क्वांटिको’ से हॉलीवुड में सफलता पाई इसके अलावा ‘इजंट इट रोमांटिक’ और  ‘बेवॉच’ जैसी फिल्मों में काम करके भी उन्होंने खूब नाम कमाया । अब खबर है कि प्रियंका चोपड़ा केन्यू रीव्स के साथ मैट्रिक्स 4 में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि प्रियंका पहली ऐसी स्टार नहीं हैं जो बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंची हैं। इससे पहले और भी सितारे हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि प्रियंका और उन सितारों में सबसे बड़ा फर्क ये रहा कि जहां प्रियंका स्क्रीन पर फुल टाइम नजर आईं तो वहीं ये स्टार्स सिर्फ चंद सेकेंड के लिए ही नजर आएं। आपको बताते हैं कौन से हैं वो स्टार्स जो सिर्फ कुछ समय के लिए हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए।

पंकज त्रिपाठी

पंकज बॉलीवुड के एक शानदार अभिनेता हैं जिन्होंने स्त्री, लुका-छिपी, गैंग्स ऑफ वॉसेपुर, गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। इतना ही नहीं वेब सीरीज में भी पंकज त्रिपाठी किसी से पीछे नहीं हैं। उनकी सीरीज मिर्जापुर को काफी पसंद किया गया था और अब इस सीरीज की सेकेंड पार्ट भी रिलीज होने वाली है। वहीं पंकज त्रिपाठी हॉलीवुड का सफर भी तय कर चुके हैं। साल 2020 की सुपरहिट फिल्म EXTRACTION में पंकज त्रिपाठी मजह 55 सेकेंड के रोल के लिए दिखे थे।

अली फजल

अली इन दिनों मिर्जापुर सीरीज को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अली ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन जो सफलता उन्हें मिर्जापुर से मिली वो किसी और फिल्म से भी नहीं मिली। हालांकि अली हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 7 में सफर नाम के एक शख्स का किरदार निभा चुके हैं। फिल्म में उनका रोल 100 सेकेंड से भी कम था। इतना ही नहीं अली बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नील में भी आने वाले हैं।

अनिल कपूर

बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर एक वर्सटाइल एक्टर हैं जिनके लिए ये मायने नहीं रखता कि रोल बड़ा है या छोटा या फिर मेन रोल है या साइड। हर रोल में अनिल अपना दमखम दिखाते हैं। अपने टैलेंट के दम पर ही अनिल कपूर हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल’ का हिस्सा बने थे। टॉम क्रूज की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। हालांकि अनिल कपूर का रोल इस फिल्म में महज 165 सेकेंड का था।

अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड और टीवी दोनों जगत में अपना दम दिखा चुके हैं। एक से बढ़कर एक फिल्में करने वाले बॉलीवुड के महानायक भी हॉलीवुड का दरवाजा खटखटा चुके हैं। अमिताभ बच्चन मशहूर फिल्म ‘द ग्रेट गैट्सबॉय’ में नजर आए थे। हालांकि उनका स्क्रीनटाइम महज 275 सेकेंड का था। उनका स्क्रीनटाइम बहुत ही कम था और बॉलीवुड फैंस के लिए अमिताभ को इतने कम वक्त के लिए देखना अच्छा नहीं लगा।

इरफान खान

बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर इरफान खान एक बेहतरीन कलाकार थे। वो भी एक आउटसाइडर थे और अपनी मेहनत के दम पर उन्हें पहचान बनाई थी। इरफान ने बॉलीवुड में तो लोगों को अपना फैन बनाया है। इसके साथ साल 2015 में वो हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड में भी नजर आए थे। इरफान खान ने इस फिल्म में महज 250 सेकेंड के लिए नजर आए थे। इस फिल्म में वो ‘जुरासिक पार्क’ के ओनर बने थे।

Back to top button