विशेष

इन 6 अभिनेताओं के साथ रहा बिपाशा बसु का अफेयर, लिस्ट में दिग्गज एक्टर भी हैं शामिल

बॉलीवुड की सबसे हॉट और फिट एक्ट्रेस में से एक बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की शादी को 4 साल से भी अधिक का समय बीत चुका है। दोनों अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि साल 2015 में आई फिल्म अलोन में दोनों ने एक साथ काम किया था, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। तकरीबन 1 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि करण से शादी से पहले बिपाशा अपने  लव अफेयर्स को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। लिहाजा आज हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं…

मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन बिपाशा के पहले ब्वॉयफ्रेंड हैं, एक्ट्रेस ने मिलिंद को मॉडलिंग के दिनों से डेट करना शुरू किया था। दरअसल जिस समय बिपाशा मॉडलिंग की दुनिया में आई थीं, उस समय मिलिंद एक सुपरमॉडल थे। एक असाइनमेंट के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि इन दोनों का बहुत जल्द ही ब्रेकअप हो गया था।

डिनो मोरया

बिपाशा और डिनो मोरया के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों पहली बार फिल्म राज में नजर आए थे। इस फिल्म के बोल्ड सीन काफी चर्चा में रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। कुछ दिनो तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

जॉन अब्राहम

डिनो से ब्रेकअप के बाद बिपाशा की लाइफ में जॉन की एंट्री हुई और इस कपल को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे हॉट कपल कहा गया। बता दें कि दोनों तकरीब 9 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद आपसी झगड़ों के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने ब्रेकअप की कोई ठोस वजह नहीं बताई है, लेकिन कहा जाता है कि बिपाशा अपने इस रिलेशन को शादी में बदलना चाह रही थीं। जबकि जॉन अब्राहम ऐसा नहीं करना चाहते थे।

राणा दग्गुबती

फिल्म बाहुबली से लाइमलाइट में आए एक्टर राणा दग्गुबाती ने भी बिपाशा बासु को डेट किया है। बता दें कि दोनों साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म दम मारो दम में एक साथ काम किया था। फिल्म के शूटिंग सेट पर ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था, हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राणा ने बिपाशा को चीट किया था, इसलिए उनका ब्रेकअप हुआ था।

सैफ अली खान

राणा से ब्रेकअप के बाद बिपाशा अपना दिल सैफ अली खान को दे बैठीं। दोनों ने फिल्म रेस-2 में एक साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि इस फिल्म के कुछ ही दिनों बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली थी।

हरमन बवेजा

एक्टर हरमन फिल्म  ढिश्क्याऊं के दौरान बिपाशा बासु से मिले। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया। बता दें कि हरमन बिपाशा के छठवें ब्वॉयफ्रेंड थे, हालांकि दोनों ने बहुत जल्द ही एक दूसरे का साथ छोड़ दिया।

Back to top button