समाचार

गुप्त पत्र लिख पुलिस से कहा ‘यहां छुपा रखा है विकास दुबे ने अपना करोड़ों का खजाना’

विकास दुबे की मौत के बाद कानपुर के लोगों ने राहत की सांस ली है और अब लोग आगे लाकर पुलिस से विकास के गुर्गों की शिकायत भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कानपुर के चौबेपुर थाने में कई सारे शिकायत पत्र लोगों ने भेजे हैं। जिसमें विकास के गुर्गों की जानकारी पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस इन पत्रों में दी गई जानकारी की जांच कर रही है।

जान से मारने की मिल रही है धमकी

विकास दुबे केस में पुलिस को बयान देने वाले ब्रह्मनगर के सक्षम अवस्थी की ओर से भी एक पत्र पुलिस को भेजा गया है। जिसमें सक्षम अवस्थी ने पुलिस को बताया है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सक्षम के अनुसार उसे ये धमकी विकास व जय बाजपेई के गुर्गे दे रहे हैं। दरअसल सक्षम ने लखनऊ एसआईटी टीम के सामने बयान दिया था। जिसके बाद से उसे धमकी दी जा रही है।

विकास के खजाने की दी जानकारी

पुलिस के पास आए एक पत्र में तो विकास दुबे के खजाने के बारे में जानकारी दी गई है। पत्र लिखने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि शहर के एक हिस्ट्रीशीटर के पास विकास का खजाना है। करीब सात पन्नों के इस शिकायती पत्र में लिखा गया है कि विकास दुबे का सबसे खास गुर्गा है। जिसके पास विकास दुबे का खजाना रहता था। इसके पास विकास की कई बेमानी संपत्तियों का ब्योरा भी है। साथ में ही विकास इसके पास ही करोड़ों के गहने भी रखता था। ये जानकारी मिलने के बाद पुलिस विकास के इस गुर्गे को पकड़ने में लग गई है।

इतने सारे शिकायत पत्र मिलने पर चौबेपुर कार्यवाहक इंचार्ज देवेंद्र सिंह का बयान आया है और उन्हें कहा है कि सभी शिकायती पत्रों की जांच की जा रही है। कुछ शिकायती पत्रों की गोपनीय जांच हो रही है।

गौरतलब है कि विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। ये एक शातिर अपराधी था। जिससे की लोग डरा करते थे। वहीं इसके खातमे के बाद अब लोग पुलिस को विकास के अन्य साथियों की जानकारी दे रहे हैं। ताकि पुलिस उन्हें भी पकड़ लें।

Back to top button
?>