समाचार

अमर दुबे की पत्नी खुशी पर कसा पुलिस का शिकंजा, हाथ लगे अहम सबूत, जल्द भेजी जाएंगी जेल

विकास दुबे के खास साथी अमर दुबे की पत्नी खुशी की मुसीबतें ओर बढ़ सकती हैं। क्योंकि पुलिस के हाथ कई ऐसे सबूत लगे हैं। जो कि खुशी के बिकरु कांड में शामिल होने का इशारा कर रहे हैं। आपको बता दें कि पहले भी यूपी पुलिस ने खुशी को गिरफ्तार किया था। लेकिन पुलिस के पास खुशी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे। वहीं अब पुलिस का कहना है कि उनके हाथ कुछ ऐसे सूबत लगे हैं जो कि अमर दुबे की पत्नी खुशी के खिलाफ पर्याप्त हैं। पुलिस के मुताबिक क्षमा, रेखा और शांति की तरह अब खुशी को भी जेल जाना पड़ सकता है।

कॉल रिकॉर्डिंग में मिले खुशी के खिलाफ सबूत

विकास के साथी शशिकांत की पत्नी मनु की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई है और इस कॉल रिकॉर्डिंग में ही पुलिस को खुशी के खिलाफ सबूत मिले हैं। जिसके बाद खुशी पर पुलिस का शिकंजा और कस गया है। इस बारे में आईजी मोहित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि खुशी के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं।

गौरतलब है कि विकास दुबे के खास अमर दुबे को हमीरपुर में एसटीएफ ने मार गिराया था। अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी। वहीं दो जुलाई की रात बिकरू कांड हुआ था। जिसमें विकास, अमर व अन्य बदमाशों ने मिलकर आठ पुलिस वालों को मार दिया था। इस मामले में शामिल कई बदमाशों की पत्नियों को भी इस साजिश में शामिल पाया गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

पुलिस की ओर से इस मामले में काफी लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें से पुलिस ने 35 लोगों को जेल भेजी दिया है। आईजी मोहित अग्रवाल के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के साथ एनएसए के तहत भी केस दर्ज किया जाएगा। वहीं जिनके खिलाफ काफी केस दर्ज हैं, उनकी संपत्ति को भी सरकार जब्त कर लेगी।

एनकाउंटर में मार गया है विकास

विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया है। विकास की तरह से पुलिस ने अमर दुबे और बिकरु कांड में शामिल अन्य आरोपियों का भी एनकाउंटर कर दिया था। वहीं बचे हुए बदमाशों को पुलिस जेल में भेजने का काम कर रही है।

Back to top button