दिलचस्प

Viral Video: पानी के टब में खेलते इस हाथी के बच्चे को देख अपना बचपन याद आ जाएगा

बच्चे बड़े ही चंचल मन के होते हैं। फिर वो इंसान के बच्चे हो या जानवर के, हर बच्चा शरारत करना पसंद करता है। शरारत और मस्ती करते हाथी के बच्चे (Elephant Calf) का ऐसा ही एक विडियो (Viral Video) इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो में हाथी का एक बच्चा पानी के टब में खेलता हुआ नज़र आता है। उसे इस छोटे से टब में बड़ी दिलचस्पी आती है। हालांकि एक मोमेंट ऐसा भी आता है जब उसके वजन से पानी का टब टूट जाता है और उसका सारा पानी बाहर बह जाता है। हाथी के बछड़े की यह हरकत देखने में बड़ी ही क्यूट लगती है। सोशल मीडिया पर तो इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

हाल ही में हुआ नामकरण

दरअसल यह विडियो दक्षिण कन्नड़ के श्री मंजूनाथ स्वामी मंदिर, धर्मस्थल ( Sri Manjunatha Swamy Temple, Dharmasthala in Dakshina Kannada) का है। यहां हाल ही में एक बेबी हाथी का नामकरण संस्कार किया गया। इसका नाम शिवानी रखा गया। हाथी के इस बछड़े ने मैचिंग के फुटवियर और हेडगियर भी पहन रखे थे।

पानी में खेलना है पसंद

मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि शिवानी का जन्म 1 जुलाई 2020 को हुआ था। उसकी सेहत अच्छी है। उसे पानी में खेलना अधिक पसंद है। शिवानी की हरकतों को देख भी यही लगता है कि उसे खेलना कूदना कितना अच्छा लगता है।

देखें विडियो


शिवानी के इस विडियो को अभी तक एक लाख पचास हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं 12 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। इस विडियो पर कई अच्छे अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे एक व्यक्ति ने कहा कि ‘बच्चा किसी भी प्रजाति का हो, हमेशा चंचल मूड में ही रहता है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘एक इंसान का बच्चा जैसे मस्ती करता है, ये भी वैसा ही कर रहा है।’ चलिए देखें बाकी लोगों ने क्या कहा।


वैसे आपको ये विडियो कैसा लगा?

Back to top button