राशिफल

Rashifal 3 September: आज इन 7 राशि के जातकों को होगा बंपर लाभ, जानिए कौन सी हैं यह राशियां

हम आपको गुरुवार 3 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 September 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। व्यापार हो या नौकरी, आप पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे जिसका आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आज आप जो भी कोशिश करेंगे, लोगों से उसका समर्थन भी आपको मिल सकता है। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी पूरे हो सकते हैं। आज योजनाबद्ध तरीके से किये कार्यों में आपको सफलता मिलेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज मित्रों की तरफ से आपको नई खुशखबरी मिलने वाली है। समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर आप ध्यान लगाएंगे। आपका व्यक्तित्व और क्षमताएं आज विकसित हो सकती हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने में समर्थ रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमज़ोर रहने के बावजूद आपका ख़र्चा बढ़ेगा। इससे आपकी बचत भी प्रभावित होगी घर में कुछ तनाव हो सकता है। आपके कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले आज प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। आप अपनी वचनबद्धता को सुधारने का प्रयास करेंगे। आज आप ऐसे कई काम निपटा सकते हैं, जिनकी अनदेखी आप काफी समय से करते आ रहे हैं। अचानक सामने आने वाले कामों के लिए खुद को पहले से तैयार कर लें। धर्म का काम करने में धन खर्च होगा। ज़रुरतमंदों को दान करें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। किसी दोस्त को आपकी सलाह से बड़ा फायदा हो सकता है। जो अवसर मिलेंगे, उनके लिए आपको सिर्फ धैर्य रखना होगा। रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता की मदद मिलती रहेगी। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। अपने मित्रों एवं पारिवारिक सम्बन्धियो के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाए रखें और इसके लिए आप ही पहल करें। कमजोर समय आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कोई नया प्रेम संबंध शुरू होने की संभावना है। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान ही कई नई बातें पता चल सकती है। कोर्ट कचहरी का कोई मामला सुलझने से आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। आज आपमें दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें वरना दूसरा इसका फायदा उठा सकता है। संगीत और साहित्य में रूचि दिखा सकते हैं। अपनी छवि को लेकर सावधान रहें, क्योंकि कोई आप पर ग़लत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। अपने कार्यस्थल पर आपका उम्दा प्रदर्शन आपके वरिष्ठों का दिल जीत लेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी लाभदायक रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। जीवनसाथी का मिजाज रोमांटिक रहेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप दोनों का दिन बढ़िया गुजरेगा। आप नए दोस्त बनाएंगे और ये दोस्त जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपकी मदद करेंगे। पड़ोसियों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। प्रेमी जोड़ों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। समय के साथ अपने प्लान में बदलाव कर लेंगे तो फायदा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापार में विस्तार के साथ ही व्यापार जगत में अपनी पहचान बनाएंगे। पिछले कुछ समय से अगर आपके जीवनसाथी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त चल रहे थे और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज का दिन आपके लिए कुछ बढ़िया गुजरने वाला है। आपकी गंभीरता, जुनून और महत्वकांक्षा का आपको फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। शादी का प्रस्ताव आ सकता है या किसी से प्यार का रिश्ता भी बन सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप थोड़े संतोषी होने की कोशिश करें। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको कुछ परेशान कर सकता है। बातचीत में उनकी बेरुखी आपको उदास कर सकती है। सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, भाग्य आपका साथ नहीं देगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। नए शत्रु उभर सकते हैं। नए विचार भी आपके दिमाग में आएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही कोई वादा करें। सुखद और आनंददायक दिन रहेगा। आप खुद में कुछ बदलाव भी करने की कोशिश करेंगे। अपनों के साथ समय व्यतीत करके आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज सुख सुविधा की चीजों पर आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने कारोबार में सामान्य लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किस्मत के सहारे बैठकर आप केवल अपना कीमती समय ही नष्ट करेंगे। किसी रिश्तेदार और दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, साथ ही छोटी दूरी की यात्रा भी संभावित है। आज आपको बड़ी खरीदारी करने से बचना होगा। आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आप निस्वार्थ ढंग से कई काम कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। महत्वपूर्ण कार्य हैं आपको आज ही निपटाने होंगे। अपने काम को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए काम पर पूरा फोकस करें। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। जॉब से संबंधित सभी मसलों को सुलझाने का प्रयास करें, क्योंकि बाद में आपको इसे पूरा करने में बाधा हो सकती है। व्यवहार में विनम्रता रखें।

आपने Rashifal 3 September 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 September 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 September 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हवन के दौरान हर मंत्र के पश्चात ‘स्वाहा’ क्यों कहा जाता है, जाने इसके पीछे की मान्यता

Back to top button