बॉलीवुड

क्यूटनेस ओवरलोड: ‘रसोड़े में कौन था’ पर दिशा ने बनाया Funny Video, देखकर हंसी नहीं रुकेगी

कोकिलाबेन, गोपी बहू और राशि का ‘रसोड़े में कौन था’ (Rasode Mein Kaun Tha) रीमिक्स वर्जन आप सभी ने जरूर सुना होगा। यह इन दिनों इंटरनेट पर भयंकर तरीके से ट्रेंड कर रहा है। आलम ये है कि मार्केट में अब इसके कई अलग अलग वर्जन आ गए हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी (Disha Patani) भी शामिल हो गई है। दिशा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे यहां अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटो – वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होने अपने डॉगी के साथ ‘रसोड़े में कौन था’ पर एक क्यूट सा विडियो बनाया है। इस विडियो में वे बहुत ही प्यारे एक्स्प्रेशन दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

#rasodemaikauntha ?

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on


दिशा का यह विडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस विडियो को महज़ तीन घंटे में 17 लाख लोग देख चुके हैं। उनके इस विडियो पर फैंस अच्छी अच्छी कमेंट्स भी कर रहे हैं। दिशा ने ये विडियो अपने डॉगी के साथ किया है, जिसकी वजह से ये और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। बता दें कि दिशा अपने डॉगी से बहुत प्यार है। वो उनका बहुत अच्छे से ख्याल रखती है। कुछ दिनों पहले उनका अपने डॉगी के नेल्स काटते हुए एक विडियो भी वायरल हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

???

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on


लोग दिशा को हमेशा हॉट और बोल्ड तस्वीरों के लिए ही जानते हैं। लेकिन वे इसके अलावा काफी फनी और क्यूट हरकतें भी करती हैं। वैसे आप लोगों को दिशा का ‘रसोड़े में कौन था’ वाला विडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट में जरूर बताएं।

काम की बात करें तो दिशा को आखिरी बार ‘मलंग’ फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू मुख्य भूमिला में थे। इस फिल्म को मोहित सूरी ने डॉयरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक चली थी।

बताया जा रहा है कि दिशा जल्द ही मोहित सूरी की ‘एक विलेन 2’ में भी दिखाई दे सकती हैं। ‘एक विलेन’ का पहला पार्ट बहुत हिट हुआ था। ऐसे में देखना यह होगा कि इसके दूसरे पार्ट में दिशा क्या कमाल करती है। इसके अलावा दिशा सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘राधे’ फिल्म में भी दिखाई देंगी। यह फिल्म दिवाली तक रिलीज हो सकती है।

Back to top button