रिलेशनशिप्स

जानिए क्या होता है लिव इन रिलेशनशिप में रहना, शादी से पहले लिव इन में मिलते हैं गजब के फायदें

भारत में गैर-कास्ट में शादी करने पर ही समाज के कुछ लोग नाराज़ हो जाते हैं, ऐसे में उनके लिए एक लड़का लड़की का शादी के पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना बहुत बड़ी बात होती है। वे ऐसे लोगों को ताने मारते हैं या परेशान करते हैं। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब भारत में इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता मिल गई है। अब कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे एक अच्छा फैसला बता रहे हैं। जानिए क्या होता है लिव इन रिलेशनशिप में रहना

शादी बहुत बड़ा निर्णय होता है। ऐसे में एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने से सामने वाले की पसंद, नापसंद और व्यवहार इत्यादि का अच्छे से पता लग जाता है। तो चलिए जानते हैं कि लिव इन रिलेशनशिप में रहने के और क्या क्या फायदे होते हैं।

1) एक साथ कुछ दिन लिव इन में रहने पर आपको ये पता लग जाता है कि आपका पार्टनर आपको लेकर कितना सिरियस है। कहीं ऐसा न हो कि वो आपके पास सिर्फ टाइमपास कर रहा था या इस रिश्ते को लेकर सिरियस नहीं था। ऐसे में इसका पता लिव इन से शादी के पहले ही लगाया जा सकता है।

2) कुछ लोग शादी बस फिजिकल होने के लिए ही करते हैं। फिर शादी के कुछ समय बाद उनका तलाक हो जाता है। इसलिए आप लिव इन में रह यह क्लियर कर सकते हैं कि सामने वाले को आप से सच्चा प्यार है भी या नहीं। कहीं वो आप से शादी सिर्फ फिजिकल संबंध बनाने के लिए तो नहीं कर रहा।

3) लिव इन में रहते हुए आपकी अपने पार्टनर से अच्छी बॉंडिंग बन जाती है। फिर शादी के बाद आप एक दूसरे के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं आती है। आप एक दूसरे का नेचर अच्छे से समझते हैं। इससे शादी के बाद सिरियस लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं।

4) एक लाइफ पार्टनर को अच्छा रूम पार्टनर भी होना चाहिए। हम अक्सर अपने पार्टनर से बाहर कुछ समय के लिए मिलते हैं तो सब कुछ सही रहता है। लेकिन जब आप एक ही छत के नीचे रहना स्टार्ट करते हैं तो कई छोटी छोटी बातों को लेकर एडजस्टमेंट नहीं हो पता है। ऐसे में लिव इन से आप यह देख सकते हैं कि आपका पार्टनर एक अच्छा रूममेट भी साबित होता है या नहीं।

5) शादी बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी भी होती है। लिव इन में साथ रहते हुए आपको इस ज़िम्मेदारी का एहसास होता है। आप खुद को टेस्ट कर सकते हैं कि शादी के लिए आप तैयार है या नहीं।

6) इंसान कुछ देर के लिए अपना नेचर फेक कर सकता है। लेकिन लिव इन में 24 घंटे साथ रहने पर आपको पार्टनर के असली नेचर का पता चलता है।

Back to top button