बॉलीवुड

Video : बत्तखों के झुंड के पीछे गाड़ी लेकर दौड़े धर्मेंद्र, देखें फिर क्या हुआ

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों फिल्मों में नज़र नहीं आते हैं। धर्मेंद्र 84 वर्ष के हो चुके हैं। ऐसे में वे अपना ज़्यादातर समय मुंबई की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर अपने फार्म हाउस पर ही बिताते हैं। उन्हें अपना फार्म हाउस बहुत पसंद है। यहां वे कभी सब्जियां उगाते हैं तो कभी जानवरों की देखरेख करते हैं। खासकर इस कोरोना काल में वे पूरे समय इस फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं।

बत्तख के पीछे गाड़ी लेकर चले धर्मेंद्र

धर्मेंद्र इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन यहां अपने फार्म हाउस के फोटोज और विडियोज साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होने अपना एक ऐसा विडियो साझा किया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस विडियो में धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस में गाड़ी चला रहे हैं। तभी उनकी नज़र बत्तखों के एक झुंड पर पड़ती है। ऐसे में वे उन्हें छेड़ने का सोचते हैं। धर्मेंद्र धीरे धीरे अपनी गाड़ी बत्तख की पीछे चलाते हैं और मस्ती करते हैं। उनका यह मस्ती भरा अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

देखें विडियो

इस विडियो को साझा करते हुए धर्मेंद्र कैप्शन में लिखते हैं – बत्तखों से छेड़ छाड़…आप बेटी…आप से बांट लेता हूं.. रंग.. वक्त में भर लेता हूं.. लव यूं ऑल। टेक केयर।

 

View this post on Instagram

 

Battkhon se chhed chhad……..aap beti …. Aap se baant leeta hoon….. Rang ..waqt mein bhar leeta hoon…… love ❤️ you all. Take care ?

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on


धर्मेंद्र के इस विडियो को अभी तक 1 लाख 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस कमेंट सेक्शन में बॉलीवुड के ही-मेन पर प्यार बरसा रहे हैं।

मोर के साथ भी बना चुके हैं विडियो


धर्मेंद्र के फार्महाउस में पक्षी आते जाते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होने मोर के साथ भी अपना एक विडियो बनाया था। यह विडियो उन्होने नरेंद्र मोदी के मोर के साथ आए विडियो के एक दिन बाद डाला था। उन्होने कैप्शन में लिखा था – क्या इत्तफ़ाक है। कल मोदीजी के आंगन में मोर नाचते देखा, आज मेरे आंगन में.. जंगल से एक मोरनी चली आई। विडियो भी नहीं ले पाया। उड़ गई। हम इंतज़ार करेंगे।

Back to top button