बॉलीवुड

सुशांत का पेरिस वाला Video सामने आते ही झूठे दिखे रिया के दावे, फैंस ने उठाए सवाल

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में इन दिनों उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर शिकंजा कसा हुआ है। सीबीआई उनसे ताबड़तोड़ सवाल जवाब कर रही है। कल भी उनसे लगभग दस घंटे तक सीबीआई की पूछताछ चलती रही। यह पूछताछ का सिलसिला आने वाले कुछ और दिन चलता रहेगा। गुरुवार को रिया ने मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान अपना पक्ष भी रखा था। इस इंटरव्यू में उन्होने कई चीजों पर बात की थी। इसमें उनकी और सुशांत की यूरोप ट्रिप को लेकर भी चर्चा हुई थी।

पेरिस में 3 दिन कमरे में रहे थे सुशांत – रिया

रिया ने इंटरव्यू में दावा किया था कि हमारी यूरोप ट्रिप के बाद से सुशांत बदल गए थे। वे फ्लाइट में बैठने से डर रहे थे, इसलिए उन्होने मोडाफिनिल नाम की दवाई ली थी। वे ऐसा अक्सर करते थे। रिया के मुताबिक सुशांत यूरोप ट्रिप पर जाते समय तो बहुत खुश थे लेकिन पेरिस पहुंचते ही तीन दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकले थे। हालांकि स्विट्जरलैंड में उन्हें मज़ा आया था। फिर इटली में हमारे कमरे में एक अलग माहोल था।

Video हुआ वायरल तो फैंस ने उठाए सवाल

रिया के इस बयान के बाद सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना विडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस विडियो में सुशांत डिज्नीलैंड में एंजॉय करते नज़र आ रहे हैं। ये विडियो पेरिस का ही बताया जा रहा है। विडियो में सुशांत काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वे डिज्नीलैंड में बहुत मस्ती भी करते हैं। यह विडियो खुद सुशांत ने पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला था। अब चुकी रिया ने इंटरव्यू में कहा था कि ‘सुशांत पेरिस में 3 दिन कमरे में रहे थे’ तो इस विडियो के सामने आने के बाद फैंस उनकी क्लास लेने लगे। वे सबूत के तौर पर रिया को सुशांत का पेरिस में मस्ती करते हुए विडियो दिखाने लगे।

देखें विडियो


अब इस विडियो के सामने आने के बाद रिया का दावा कमजोर नज़र आ रहा है। सच क्या है यह तो आने वाले दिनों में ही पता लग पाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुशांत के पिता केके सिंह ने भी रिया को ‘हत्यारी’ बोल कहा था कि वो मेरे बेटे को जहर पीला रही थी।

Back to top button