Trending

पिता बनने के बाद विराट कोहली कर देंगे इन चीजों का त्याग- कहा- मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे को..

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रशंसक बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे कि ये दोनों खुशखबरी कब सुनाते हैं। आखिरकार उनका इंतजार अब खत्म हो गया जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया में अपने प्रशंसकों को खुद से यह खुशखबरी दी कि वे मां-बाप बनने वाले हैं। सोशल मीडिया में इन दोनों ने अपनी तस्वीर शेयर करके इसकी जानकारी दी है। विराट कोहली ने जो सोशल मीडिया में तस्वीर अपने प्रशंसकों को गुड न्यूज़ देने के लिए शेयर की है, उसमें अनुष्का शर्मा के बेबी बंप को साफ-साफ देखा जा सकता है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मां-बाप बनने की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया में सामने आई, इन दोनों को बधाई देने वालों की तो लाइन लग गई। बड़ी संख्या में सेलिब्रिटीज के साथ दोनों के प्रशंसकों ने भी उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2017 में इटली में शादी की थी, जिसमें उनके बेहद करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️?

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on


जब से दोनों की शादी हुई थी, तब से ही इनके फैन्स खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। विराट कोहली पिता बनने के बाद कई चीजों का त्याग करने वाले हैं। विराट कोहली ने खुद दो साल पहले यह बताया था कि पिता बनने के बाद वे कौन-कौन सी चीजें अपने घर में पैक करके रख देंगे।

नहीं रखेंगे घर में अपनी कोई ट्रॉफी

अपने पिता बनने के बारे में विराट कोहली ने एक बार जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें यह नहीं मालूम कि वे पिता कब बनने वाले हैं। विराट कोहली ने कहा था कि वे यह बात तो जरूर जानते हैं कि उन्हें पिता बनने के बाद करना क्या है। कोहली ने कहा था कि मुझे अच्छी तरीके से मालूम है कि जिंदगी में सब कुछ ऐसा ही नहीं रहने वाला है। जिंदगी मेरी भी है और अपना परिवार भी है। आगे मेरे बच्चे भी होंगे। मेरे साथ समय बिताने का उन्हें भी पूरा अधिकार होगा।

कोहली ने कहा था कि एक बात जो मेरे दिमाग में पूरी तरीके से साफ है, वह यह है कि मेरे बच्चे जब होंगे तो मेरे करियर से जुड़ी हुई कोई भी चीज मेरे घर में नहीं दिखेगी। मेरी जितनी भी ट्रॉफियां हैं या मेरे जितने भी अचीवमेंट्स हैं, उन्हें मैं पैक करके रख दूंगा। मैं यह चाहता हूं कि मेरे बच्चे जब बड़े हो रहे हों तो उन्हें बिल्कुल भी सेलिब्रिटी के घर वाला एहसास न हो।

बता दे, अनुष्का शर्मा को कुछ दिनों पहले एक क्लीनिक के बाहर मुंबई में देखा गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया में उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें वायरल होने लगी थीं। आखिरकार, विराट कोहली ने खुद इसकी घोषणा कर दी। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी हाल ही में सोशल मीडिया में बताया था कि उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से तो विराट कोहली के प्रशंसक भी उनसे जल्द खुशखबरी सुनाने के लिए कहने लगे थे।

यूएई में IPL की तैयारी

IPL के लिए विराट कोहली इस वक्त यूएई में हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। फिल्म जीरो के बाद उन्हें बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है। विराट कोहली चार्टर्ड प्लेन से बीते दिनों अलग से दुबई पहुंचे थे। आगामी 19 सितंबर से आईपीएल की शुरुआत हो रही है। सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में वहां वक्त गुजार रहे हैं। विराट कोहली की कोशिश इस बार आईपीएल में पहली बार अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को खिताबी जीत दिलाने की होगी।

पढ़ें गुड न्यूज! पापा बनने वाले हैं विराट कोहली, इंस्टाग्राम पर शेयर की प्रेग्नेंट अनुष्का की तस्वीर

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303