समाचार

1 सितंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा गहरा असर, बदलने वाली हैं ये 7 चीज़े

1 सितंबर से आम आदमी की जिंदगी में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों के बाद कई चीजें बदल जाएंगी। बता दें कि जिन चीजों में बदलाव होने हैं उसमें मुख्य रूप से LPG, होम लोन, EMI, एयरलाइंस सहित कई अन्य चीजें शामिल हैं। लिहाजा इन बदलावों से आपकी जेब पर भी गहरा असर पड़ने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं 1 सितंबर से होने वाले बदलावों की पूरी जानकारी…

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव

देश में कोरोना वैश्विक महामारी के बाद एक तरफ जहां महंगाई दर बढ़ रही  है, तो वहीं दूसरी तरफ आम लोगों के लिए एक राहत की खबर ये है कि बहुत जल्द ही रसोई गैस के दामों में गिरावट हो सकती है। बता दें कि LPG, CNG और PNG सस्ती हो सकती है। मालूम हो कि हर महीने के 1 तारीख को सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है। लिहाजा माना जा रहा है कि 1 सितंबर को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी की कीमतों को रिवाइज कर सकती हैं।

महंगा होगी फ्लाइट यात्रा

1 सितंबर से विमान की टिकटें महंगी हो सकती हैं। बता दें कि नागरिक एवं उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क वसूलने का फैसला किया है। यानी अब घरेलू यात्रियों से विमानन सुरक्षा शुल्क 150 की बजाए 160 रूपए वसूले जाएंगे। तो वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर की बजाए 5.2 डॉलर वसूला जाएगा। .

बढ़ेगा EMI का बोझ खत्‍म होगा मोरेटोरियम

EMI चुकाने वाले ग्राहकों के जेब पर बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि कोविड-19 की वजह से ग्राहकों की EMI पर इस वर्ष मार्च में जो रोक लगी थी वो  31 अगस्त को खत्म हो रही है। इस बारे में देश के दो बड़े बैंक SBI और PNB अगले हफ्ते फैसला ले सकती हैं। बता दें कि EMI पर लगी रोक को बैंकिंग सेक्टर में आगे बढ़ाने को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। लिहाजा खुदरा लोन को किस तरह से जारी रखा जाए, इसको लेकर खाका स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

दिल्ली मेट्रो हो सकती है शुरू

राजधानी दिल्ली में मेट्रो फिर से रफ्तार पकड़ सकती है। माना जा रहा है कि 1 सितंबर से शुरू होने जा रहे अनलॉक 4.0 में मेट्रो रेल सेवा शुरू हो सकती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मेट्रो रेल सेवा 1 सितंबर से आम लोगों के लिए शुरू होगी।

शुरू होगी इंडिगो एयरलाइन्‍स की उड़ानें

विमान कंपनी इंडिगो ने अपनी उड़ानें स्टेप बॉय स्टेप शुरू करने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में 1 सितंबर से प्रयागराज, कोलकाता और सूरत के लिए उड़ानें शुरू की  जाएंगी। इसके अलावा भोपाल-लखनऊ रूट पर इंडिगो 180 सीटों वाली  एयर बस-320 चलाएगी। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। बता दें कि कंपनी ने समर शेड्यूल में ही भोपाल से प्रयागराज, आगरा, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद और आगरा के लिए उड़ान शुरू करने का एलान कर दिया था। लेकिन कोरोना वायरस फैलाव के कारण ये उड़ाने शुरू नहीं हो सकी थीं।

स्कूल खुल सकते हैं 

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार अनलॉक 4.0 में कई प्रतिबंधों के साथ 1 सितंबर से स्कूल खोलने के लिए गाइडलाइंस तैयार कर रही है। इस योजना पर संबंधित मंत्रालयों ने विस्तृत चर्चा की है। अब माना जा रहा है कि अनलॉक 4.0 के गाइडलाइंस में इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Ola-Uber ड्राइवर कर सकते हैं हड़ताल

ऐप बेस्ड कैब सर्विस कंपनी ओला और उबर के ड्राइवरों ने 1 सितंंबर से दिल्ली एनसीआर में हड़ताल की धमकी दी है। कैब ड्राइवरों की कई मांगें हैं, जिसे लेकर हड़ताल हो सकता है। इस बारे में दिल्ली के सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह गिल ने कहा है कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा करने में विफल रहती है, तो तकरीबन 2 लाख कैब ड्राइवर हड़ताल में शामिल होंगे।

GST देनदारी अदा करने में देरी पर लगेगा 18% ब्याज

सरकार ने हिदायत दी है कि अगर वस्तु एवं कर सेवा के भुगतान में देरी होती है, तो 1 सितंबर से कुल टैक्स देनदारी पर ब्याज लगेगा। बता दें कि उद्योग ने जीएसटी भुगतान में देरी पर लगभग 46,000 करोड़ रुपये के बकाया ब्याज की वसूली के निर्देश पर चिंता जताई थी। ऐसे में, 18 प्रतिशत ब्याज लगेगा, जो कि 1 सितंबर से लागू होगा।

Back to top button