बॉलीवुड

रिया चक्रवर्ती को सलमान खान के शो ‘बिग-बॉस’ में देखना चाहता है ये एक्टर, इस वजह से जताई इच्छा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने 8 साल के करियर में 7 फ्लॉप फिल्में दी, लेकिन इन दिनों वो सुशांत केस में जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई हैं। रिया चक्रवर्ती के ऊपर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने और उनके पैसे हड़पने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं ये केस अब सीबीआई को सौंप दिया गया है और रिया चक्रवर्ती लगातार निशाने पर बनी हुई हैं। उनके और सुशांत से जुड़ी बहुत सी बातें सामने आ रहीं हैं। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई स्टार्स भी रिया को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। हाल ही में एक्टर और प्रोड्यूसर रोहित चौधरी की भी रिया को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। एक्टर का कहना है कि वो रिया को पॉपुलर शो बिग बॉस में देखना चाहते हैं।

रिया चक्रवर्ती को बिग-बॉस में देखना चाहते हैं रोहित

बता दें कि बिग-बॉस टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर और विवादित शो है। इस शो में टीवी और फिल्म जगत के मशहूर सितारे कई महीनों के लिए घर में बंद होते हैं और उन्हें टास्क दिए जाते हैं। टास्क के दौरान इन सितारों के झगड़े, हंसी, मस्ती और कई तरह के विवाद देखने को मिलते है। बहुत जल्द इसका 14वां सीजन भी शुरु होने वाला है। ऐसे में एक्टर रोहित चौधरी चाहते हैं कि रिया भी इस शो का हिस्सा बनें।

एक्टर ने कहा कि, ‘अगर रिया असलियत में अच्छी हैं और ईमानदार हैं तो शो के माध्यम से खुद को सही साबित कर पाएंगी। बिग बॉस अब तक का सबसे रियल शो है’। आगे उन्होंने कहा कि, ‘शो का प्रारुप ही कुछ ऐसा है कि आप लंबे समय तक नाटक करके नहीं रह सकते। एक दिन आपका वास्तविक व्यक्तित्व बाहर आता है क्योंकि आप तीने महीने से घर में बंद हैं और आप अपनी पर्सानलिटी को बदल नहीं सकते’।

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन बन चुकी हैं रिया चक्रवर्ती

रोहित ने कहा कि, ‘मैं वास्तव में रिया को बिग बॉस के अगले सीजन में देखना पसंद करुंगा। उनके बारे में अभी तक बहुत कुछ लिखा और कहा गया है, इससे उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका मिलेगा। साथ ही अगर वो वास्तव में सही हैं तो शो मे उनका अच्छा और ईमानदार चेहरा लोगों को देखने के लिए मिल सकता है’। रोहित ने कहा कि, ‘वो सलमान खान के शो बिग बॉस के बड़े फैन है और वो अपने यूट्यूब चैनल पर बिग बॉस के रिव्यू पोस्ट करते रहते हैं’।

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती इन दिनों सुशांत केस में मेन सस्पेक्ट के तौर पर देखी जा रही हैं। उन पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वहीं सुशांत के पिता ने रिया पर सुशांत के पैसे लूटने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के चैट का स्क्रीनशॉट वायल हो रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी रिया के पुराने कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो कभी महेश भट्ट को पकड़े नजर आ रहीं हैं तो कभी खुद को सिंगल बता रही हैं। ऐसे में सुशांत के फैंस का कहना है कि रिया ने महेश भट्ट के कहने पर ही सुशांत का घर छोड़ा और सुशांत को मौत के लिए उकसाया। वहीं रिया खुद को लगातार बेगुनाह बता रही हैं और उनका कहना है कि सच बहुत जल्द सामने होगा।

Back to top button