रिलेशनशिप्स

खुल गया राज़, खुद लड़कियों ने बताया लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या देखती हैं

लड़कियों को समझना बड़ा पेचीदा काम है। उन्हें कब क्या चाहिए होता है कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में लड़कों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि ऐसा क्या किया जाए कि लड़की उनसे इंप्रेस हो जाए। अब इस सवाल का जवाब आज हम आपको देने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियां लड़को में सबसे पहले क्या देखती है।

दरअसल सोशल मीडिया पर @sanjanaroy001 नाम की एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर सवाल पूछा कि ‘लड़कियां सबसे पहले लड़कों में क्या देखती है?’ इसके बाद लोग धड़ाधड़ इस बात का जवाब देने लग गए। चलिए जानते हैं किसने क्या जवाब दिया।

जूता

जिस लड़की ने यह सवाल पूछा था उसी ने सबसे पहले जवाब देते हुए कहा कि ‘मैं तो जूते देखती हूं।’ गौरतलब है कि कई लड़के चप्पल पहनकर ही घूमते रहते हैं, जो लड़कियों को पसंद नहीं आता है।

लड़के की नजरें

लड़कों की नजरें अक्सर बदनाम रहती हैं। वे लड़कियों को गलत जगह घूरते रहते हैं। यही पॉइंट पकड़ते हुए एक लड़की बोली ‘मैं ये देखती हूं कि वो कहां देखते हैं।’

लड़के का बर्ताव

लड़का एक लड़की के साथ कैसा पेश आता है यह भी बहुत मायने रखता है। इसलिए एक लड़की ने बोला ‘मैं तो बिहेवियर देखती हूं।’

हाइट, आंखें और स्माइल

लड़कियां लड़कों की हाइट को लेकर बहुत ध्यान रखती है। उन्हें अक्सर अपने से बड़ी हाइट के लड़के ही पसंद आते हैं। इसके अलावा खूबसूरत आंखें और प्यारी सी मुस्कान पर भी उनकी नज़रें होती हैं। इसलिए एक लड़की ने जवाब में लिखा ‘हाइट, आंखें, मुस्कान और मेनर्स।’

हेयर स्टाइल

यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि लड़कों की हेयर स्टाइल लड़कियों का ध्यान आकर्षित करती है। उन्हें व्यवस्थित और अच्छे से रहने वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। इसलिए एक लड़की ने अपने जवाब में लिखा ‘जूते और हेयर स्टाइल।’

पैसा

कई लड़कियां ऐसी भी होती है जो सिर्फ और सिर्फ पैसो के पीछे भागती है। इसलिए बहुत से लोगों ने जवाब में पैसा भी लिखा। वैसे ये पैसा वाला जवाब देने वाला यूजर लड़का ही था जो लड़कियों के मजे ले रहा था।


वैसे आप लड़कों में सबसे पहले क्या देखती हैं? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button