अध्यात्म

विवाह से लेकर धन की चिंता हो जाएगी दूर, बस कर दें गुरुवार के दिन ये सरल उपाय

गुरुवार के दिन गुरु ग्रह (बृहस्पति देव) की पूजा करना लाभदायक होता है। गुरु ग्रह की पूजा करने से जीवन की तमाम परेशानियां खत्म हो जाती हैं। अगर आपको आर्थिक, विवाह या सेहत से जुड़ी कोई भी परेशानी हो, तो आप गुरुवार के दिन नीचे बताए गए उपायों को कर लें। इन उपायों को करने से ये परेशानियां सदा के लिए खत्म हो जाएंगे।

आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए करें ये उपाय

जिन लोगों के जीवन में आर्थिक परेशानी चल रही है, वो गुरुवार को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। उसके बाद घी का दीप भगवान विष्णु के सामने जला दें और इनकी पूजा करें। पूजा करते समय विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करें। इसके बाद गुरु ग्रह की पूजा करें। दरअसल शास्त्रों में गुरु को धन का कारक बताया गया है। इसलिए इस ग्रह की पूजा करने से लाभ मिलता है।

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए गुरुवार शाम केले के वृक्ष के नीचे एक घी का दीपक जला दें और बेसन की मिठाई पेड़ को अर्पित करें। इसके बाद ये मिठाई लोगों में बांट दें।

इस दिन पीले रंग के कपड़ों को ही धारण करनें और माथे पर हल्दी का तिलक भी जरूर लगाएं।

विवाह की परेशानी को दूर करने के उपाय

जिन लोगों का विवाह होने में देरी हो रही है, वो लोग गुरु ग्रह को प्रसन्न करें। गुरु ग्रह के प्रसन्न होते ही विवाह जल्द ही हो जाएगा। जिन जातकों की कुंडली में ये ग्रह कमजोर होता है, उनकी शादी होने में देरी पैदा होती है। इसलिए ये जरूरी होता है कि आप इस ग्रह को मजबूत करें।

गुरुवार को जल्द उठकर स्नान करें। उसके बाद मंदिर में जाकर केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ पर हल्दी और चने की दाल अर्पित करें और एक दीपक जला दें। फिर गुरु देव की आरती पढ़ें। साथ में ही व्रत रखने का संकल्प भी लें। इस दिन केवल शाम को ही भोजन करें और भोजन में केवल मीठी चीज ही खाएं। ये उपाय करने से ये ग्रह मजबूत हो जाएगा।

इसके अलावा आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी भी मिला दें और नहाने के बाद माथे पर हल्दी का तिलक भी लगा दें।

सेहत बनीं रहेगी एकदम सही

गुरु ग्रह की पूजा करने से भी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है और सेहत सही बनीं रहती हैं। जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं, वो गुरुवार के दिन गुरु ग्रह की कथा पढ़ा करें। कथा पढ़ते समय अपने पास एक दीपक जला दें। वहीं कथा पूरी होने के बाद लोगों में मिठाई भी बांट दें। ये उपाय लगातार पांच गुरुवार करें। आपकी सेहत पर इसका असर दिखेगा और सेहत एकदम सही हो जाएंगे।

आजमाकर देखें ये उपाय –

  • गुरुवार के दिन केले का दान करना भी शुभ होता है। इसलिए आप इस दिन केले का दान करें।
  • अगर आपका गुरु ग्रह कमजोर है, तो केला ना खाएं।
  • पीले वस्त्रों का दान करें।
  • गाय की सेवा करें और गाय को खीर खिलाएं।

पूजा करते समय करें इन मंत्रों का जाप

  • बुद्धि भूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पितम।
  • ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
  • ऊं बृं बृहस्पतये नम:।
  • ऊं अंशगिरसाय विद्महे दिव्यदेहाय धीमहि तन्नो जीव: प्रचोदयात्।

बृहस्पति देवा की आरती

ॐ जय बृहस्पति देवा
ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
जेष्टानंद बंद सो-सो निश्चय पावे।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

Back to top button