बॉलीवुड

आसान नहीं थी इन चर्चित लोगों की शादी, शादी के चक्कर में बेलने पड़े थे कई पापड़!

भारतीय समाज में बहुत पहले से ही शादी के लिए परिवार के लोगों की रजामंदी अनिवार्य है। पहले घरवाले ही लड़के या लड़की के लिए रिश्ता देखते थे। कई बार दोनों को एक दूसरे के बारे में कुछ भी पता नहीं होता था। बस दो अजनबी शादी के बंधन में बंध जाते थे। शादी के बाद ही दोनों एक दूसरे को जान पाते थे। अब समय बदल चुका है। आजकल युवा खुद ही अपने लिए जीवनसाथी चुन रहे हैं।

कई बार इसमें घरवालों की मर्जी भी होती है, जबकि कई बार उन्हें घरवालों के खिलाफ जाकर शादी करनी पड़ती है। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत में कई ऐसी जानी-मानी हस्तियां हैं, जिन्होंने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर शादी रचाई है। आज हम आपको उन्हीं कुछ चर्चित लोगों की शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शादी करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े।

इन लोगों को शादी के लिए बेलने पड़े थे पापड़:

*- धर्मेन्द्र-हेमा मालिनी:

धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की जोड़ी के बारे में कौन नहीं जनता है। इनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। धर्मेन्द्र की शादी पहले ही हो चुकी थी। फिल्म इंडस्ट्री में होने की वजह से इनका दिल हेमा मालिनी पर आ गया। हेमा के पिता धर्मेन्द्र से शादी करने के खिलाफ थे, वजह यह थी कि धर्मेन्द्र पहले से शादी-शुदा थे। फिर भी दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की।

*- शाहनवाज हुसैन-रेनू:

भारतीय जनता पार्टी के नेता और संघ के अकेले मुस्लिम प्रचारक शाहनवाज हुसैन के बारे में तो आप जानते ही हैं। इन्होने दिल्ली की रहने वाली एक हिन्दू लड़की रेनू से लव मैरिज की थी। शादी के लिए इनका परिवार राजी नहीं था। इसके लिए इन्होंने 9 सालों का लम्बा इंतजार किया। इसके बाद दोनों की शादी हुई।

*- नवजोत सिंह सिद्धू-नवजोत कौर:

सिद्धू पाजी को कौन नहीं जानता है। यह अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटर हैं। अभी यह कमेंट्री करते हैं। कपिल के कॉमेडी शो में भी यह ठोको ताली के लिए काफी जाने जाते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू का दिल नवजोत कौर पर आ गया था। नवजोत कौर को मनाने में सिद्धू को काफी समय लग गया था। उनको मनाने के बाद दोनों ने शादी की और आज खुशी-खुशी रह रहे हैं।

*- सौरव गांगुली-डोना गांगुली:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को परिचय की जरूरत नहीं है। इनका दिल इनकी पड़ोसन डोना पर आ गया था। घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए इन दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की। इन्होने यह तय किया था कि शादी के बाद ये दोनों अपने परिवार वालों को मना लेंगे।

Back to top button