बॉलीवुड

महेश भट्ट और रिया का वीडियो हुआ वायरल, एक दूसरे को छेड़ते हुए आये नज़र

वीडियो में रिया कह रही है 'प्यार में एक या डेढ़ साल बाद लोग एक -दूसरे को मारने पर उतारू हो जाते हैं

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं और इस मामले में जल्द ही सीबीआई रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज करने वाली है। इसी बीच रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें ये महेश भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो को लेकर महेश भट्ट और रिया को खूब ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो से पहले रिया और महेश भट्ट की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। जिनको लेकर भी रिया और महेश भट्ट को ट्रोल किया गया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर रिया और महेश भट्ट की एक वीडियो वायरल हो रही है।

क्या है वीडियो में

सोशल मीडिया पर रिया और महेश भट्ट की वायरल हो रही इस वीडियो में ये दोनों प्यार को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। ये वीडियो ‘जलेबी’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान की है। इस वीडियो में रिया ये कहते हुए सुनाई दे रही है कि ‘प्यार में एक या डेढ़ साल बाद लोग एक -दूसरे को मारने पर उतारू हो जाते हैं।’ जी हां, इस वीडियो में रिया मारने की बात कर रही। रिया चक्रवर्ती कहती हैं कि प्यार में कुछ महीने बाद लोग बदल जाते हैं। लेकिन प्यार को लेकर उनका नजरिया काफी गहरा हो गया। ये काफी रियल हो गया है।  इसलिए मुझे लगता है कि शायद मैं जीवनभर सिंगल ही रहने वाली हूं।

 

View this post on Instagram

 

What are you’re views on this?

A post shared by Bollywood 1M? (@lnbollywood) on

महेश भट्ट को मानती हैं अपना गुरु

रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट को अपना गुरु मानती हैं और जलेबी फिल्म के दौरान रिया ने महेश भट्ट की खूब तारीफ की थी। हालांकि महेश भट्ट और रिया जिस तरह से एक दूसरे के साथ पेश आते हैं। उसपर कई सारे सवाल खड़े किए गए थे।

वहीं सुशांत केस में महेश भट्ट का नाम सामने आने पर उनपर जमकर निशाना साधा जा रहा है। दरअसल महेश भट्ट ने सुशांत की मौत के बाद कहा था कि उन्होंने रिया को सुशांत से अलग होने की सलाह दी थी। क्योंकि उन्हें सुशांत सिंह की दिमागी हालत सही नहीं लगी थी। महेश भट्ट के इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई थी।

इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने सुशांत केस में महेश भट्ट का बयान भी दर्ज किया था। जिसमें महेश भट्ट ने कहा था कि वो एक दो बार ही सुशांत से मिले थे और उन्होंने सुशांत को कोई फिल्म ऑफर नहीं की थी। अगर महेश भट्ट सुशांत से एक या दो बार ही मिले थे तो उन्होंने क्यों उनकी दिमागी हालात के बारे में टिप्पणी की थी। ये एक सवाल बना हुआ है। क्योंकि महेश भट्ट की और से सुशांत की मौत पर आए बयान से ऐसा लग रहा था कि वो सुशांत को काफी अच्छे से जानते हैं।

सुशांत की मौत के बाद किया था महेश भट्ट को फोन

सुशांत केस की जांच करते हुए ईडी ने जब रिया के कॉल डिटेल खंगाली थी। तो ईडी ने पाया कि रिया ने सुशांत की मौत के बाद कई बार महेश भट्ट को फोन किया था और ये दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे।

Back to top button