विशेष

अपने सरनेम की वजह से मुश्किलों में फंसी महिला, जॉब एप्लीकेशन भी हो गया रिजेक्ट, जानें वजह

एक मशहूर कहावत है ‘नाम में क्या रखा है’ लेकिन जिस भी बंदे ने ये कहावत कही थी उसने उस कहावत के नीचे अपना ही नाम लिखा था। इसलिए नाम कहीं न कहीं मायने रखता ही है। अब नाम और सरनेम को लेकर भी कई तरह के वाक्ये होते रहते हैं। दुनिया में कई तरह के नाम और सरनेम होते हैं। कई बार ये थोड़े अजीब भी होते हैं। कुछ मामलों में इनका डबल मीनिंग भी निकल जाता है। स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में भी एक न एक बंदा ऐसा जरूर होता है जिसे उसके नाम या सरनेम की वजह से चिढ़ाया जाता है।

महिला का सरनेम बना मुसीबत

अब नाम और सरनेम को लेकर चिढ़ाना तो बहुत कॉमन है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपने सरनेम की वजह से न सिर्फ चिढ़ाया जाता है बल्कि जॉब भी नहीं मिलती है। हम यहां जिस महिला की बात कर रहे हैं वो असम (Assam) के गुवाहाटी की रहने वाली हैं। इस महिला का नाम प्रियंका Chutia है।

लोग उड़ाते हैं मज़ाक

दरअसल यह महिला एक आदिवासी जनजाति की है। इस जनजाति में लोगों के दो सरनेम होते हैं। इसमें पहला Chutia और दूसरा Sutiya। अब इस Chutia शब्द की वजह से प्रियंका को लाइफ में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिन्दी में इस शब्द का क्या मतलब निकलता है यह आप सभी अच्छे से जानते हैं। बस यही वजह है कि लोग प्रियंका के इस सरनेम का बहुत मज़ाक उड़ाते हैं।

जॉब मिलने में भी आ रही दिक्कतें

हाल ही में प्रियंका ने एक सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, लेकिन सरनेम की वजह से उनकी एप्‍लकेशन रिजेक्‍ट हो गई। प्रियंका ने सरकारी कंपनी नेशनल सीड कॉरपोरेशन लिमिटेड में जॉब के लिए अप्‍लाई किया था। लेकिन ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में उनका सरनेम बार बार रिजेक्ट होने लगा। इस कारण वो चाहकर भी इस जॉब के लिए अप्‍लाई नहीं कर पाई। अब प्रियंका अपने इस सरनेम से दुखी हो चुकी है। ऐसे में उन्होने अपना यह दर्द सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

प्रियंका का यह सरनेम सुन शायद एक पल के लिए आपको भी हंसी आ गई होगी, लेकिन यह मामला देखा जाए तो गंभीर भी है। उसे अपनी मनचाही नौकरी करने में सरनेम के कारण बड़ी दिक्कत हो रही है। ऊपर से लोग उनका जो मज़ाक उड़ा रहे हैं उससे वे कभी कभी तनाव में भी चली जाती है।

Back to top button