बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की यह किताब खोलेगी प्रियंका की जिंदगी के वो राज जो आजतक कोई नहीं जान पाया

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिन्हें कि बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, वह अब एक अभिनेत्री होने के साथ एक लेखिका भी बन गई हैं। जी हां, अपनी जिंदगी पर उन्होंने एक किताब लिख दी है। बहुत ही जल्द प्रियंका चोपड़ा अपनी इस बायोग्राफी को लांच करने जा रही हैं। सोशल मीडिया में अपने प्रशंसकों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने इस खुशखबरी को शेयर भी किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस बायोग्राफी की पहली तस्वीर जारी की है। प्रियंका ने अपनी इस बायोग्राफी को ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished) नाम दिया है।

जारी किया ब्लू प्रिंट

अपनी आने वाली किताब का प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया में ब्लूप्रिंट शेयर कर दिया है। अपनी बायोग्राफी के कवर पेज की तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि खत्म हुआ। कागज पर छपे इन पन्नों को देख कर पहली बार वाकई क्या जबरदस्त और अनोखा एहसास हुआ है। # खुश…बहुत शीघ्र ही आ रही है!”

 

View this post on Instagram

 

Finished. What an amazing feeling seeing these pages printed on paper for the first time! #Unfinished… coming soon! @penguinrandomhouse

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


प्रियंका चोपड़ा ने दरअसल अपनी बायोग्राफी लिखने का काम पूरा कर लिया है। बहुत ही जल्द उनकी बायोग्राफी उनके प्रशंसकों के लिए बाजार में उपलब्ध होने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने जो सोशल मीडिया में यह पोस्ट डाला है, इसके साथ उन्होंने पेंगुइन पब्लिकेशंस को टैग किया है। इससे यह साफ हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी पेंगुइन पब्लिकेशंस द्वारा ही प्रकाशित होने जा रही है। पेंगुइन पब्लिकेशन प्रियंका चोपड़ा से पहले भी कई बॉलीवुड कलाकारों की किताबें छाप चुका है।

प्रियंका ने लिखा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस बायोग्राफी के बारे में बताते हुए लिखा है कि मेरी आत्मकथा में एक-एक शब्द जो लिखे गए हैं, वे आत्मवलोकन पर आधारित हैं। मेरे जीवन पर जो प्रभाव अब तक पड़े हैं, ये शब्द उन्हीं से निकले हैं। सोशल मीडिया में प्रियंका ने जैसे ही अपनी किताब के बारे में घोषणा की, उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने इस पर कमेंट्स पोस्ट करते हुए अपनी खुशी को जाहिर करना भी शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

Wanderlust… ? ?: @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


प्रियंका चोपड़ा ने दरअसल एक और ट्वीट पहले भी किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि अपनी किताब के छपने को लेकर वे कितनी ज्यादा उत्साहित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा था कि अनफिनिश्ड अब पूरी हो गई है। अंतिम मैन्युस्क्रिप्ट भेजने जा रही हूं। आप सभी के साथ इसे शेयर करने का इंतजार अब और नहीं हो रहा है। यह तो साफ हो गया है कि जब प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी सामने आ जाएगी तो इसके बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की भी संभावना है। प्रियंका के फैंस इनके बारे में जरूर जानना चाहेंगे।

चढ़ती गईं कामयाबी की सीढ़ियां

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही कम उम्र में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। प्रियंका को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 17 वर्ष बीत चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में एक बड़ा ही ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है।


सबसे बड़ी बात है कि प्रियंका चोपड़ा आज केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। वे अब इंटरनेशनल स्टार के तौर पर जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनास से दिसंबर, 2018 में शादी कर ली थी। अब वे अपने पति निक के साथ लॉस एंजिलिस में ही रह रही हैं।

पढ़ें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना प्रियंका को पड़ गया था महंगा, दुपट्टे की वजह से लोगों ने लगाई लताड़

Back to top button