बॉलीवुड

स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना प्रियंका को पड़ गया था महंगा, दुपट्टे की वजह से लोगों ने लगाई लताड़

आज भारत अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स और राजनेता तक आज़ादी के इस पर्व की शुभकमनाएं दे रहे हैं। ऐसी ही एक शुभकामना एक बार बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी दी थी। हालांकि उनका शुभकामना देने का अंदाज़ उन्हें महंगा पड़ गया था। यहां तक की लोगों ने उन्हें भयंकर ट्रोल भी किया था। दरअसल यह पूरा मामला साल 2017 का है। तब प्रियंका टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ की शूट के चलते अमेरिका में थी। इस दौरान जब 15 अगस्त आया तो उन्होने एक खास अंदाज़ में भारतियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी थी।

ट्राईकलर दुपट्टा पहनना प्रियंका को पड़ा महंगा

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो साझा किया था। इस विडियो में उन्होने डीप कट वाइट स्लीवलेस टॉप और हाई वेस्ट डेनिम जींस पहन रखी थी। इसके ऊपर उनका ट्राईकलर का दुपट्टा गले में लटका उड़ रहा था। इस विडियो को साझा करते हुए उन्होने कहा था कि मेरा दिल भारत में ही बसता है। अब इस चीज में कुछ गलत तो नहीं था, लेकिन हर बात को दिल पर ले लेने वाले ट्रोलर्स ने यहां भी प्रियंका को नहीं बख्शा और उनके विडियो के नीचे कई नेगेटिव कमेंट्स कर डाले।

पहले देखें विडियो

 

View this post on Instagram

 

Independence Day #Vibes ??#MyHeartBelongsToIndia #happyindependencedayindia #jaihind

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

प्रियंका के इस विडियो से आहात हुए लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए। मसलन एक ने लिखा ‘बहुत ही बदतमीज बात है।’ तो वहीं दूसरा कमेन्ट आता है ‘देश के लिए शर्म की बात है। प्रियंकाजी आप ने नेशनल फ्लैग का अपमान किया है।’ हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होने प्रियंका की तारीफ की थी। उन्होने प्रियंका को ट्रोल करने वालों को ‘अटेंशन सीकर’ बताया।

इस साल ऐसे किया विश

 

View this post on Instagram

 

History is made when women take strides towards change. ??#Happy74thIndependenceDay ?? #womeninhistory #changemakers

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


इस साल की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एक खास विडियो शेयर किया। इस विडियो को साझा करते हुए उन्होने कैप्शन में लिखा – इतिहास तब बना है जब महिलाओं ने बदलाव के प्रति मोर्चा उठाया है। 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकमनाएं।

घर आया नन्हा मेहमान


बता दें कि कुछ दिन पहले प्रियंका और उनके पति निक जोनस के घर एक नन्हा मेहमान भी आया है। दरअसल यह एक कुत्ते का बच्चा है जिसे कपल ने गोद लिया है।

Back to top button