बॉलीवुड

शादी के 4 साल बाद माँ बनने वाली हैं बिपाशा बासु, जल्द आ सकती है खुशखबरी

बॉलीवुड के पॉवर कपल्स कहे जाने वाले बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में बिपाशा और करन के फैंस उनके अगले कदम पर नजर गड़ाए हुए बैठे हैं। बता दें कि अभी तक दोनों ने फैमिली प्लानिंग नहीं की है और ना ही इसके बारे में कभी मीडिया से बातचीत की है। कई दफा उनसे सवाल पूछने की कोशिश की गई, किंतु हर बार वे फैमिली के सवालों को टालते हुए दिखे। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कई बार बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरें भी वायरल होती रहती हैं, मगर हर बार ये अफवाह ही होती है। दरअसल फैंस को उम्मीद है कि बिपाशा जल्द ही मां बन जाएं।

बिपाशा ने कहा ‘हमें बच्चा गोद लेने में कोई परेशानी नहीं’

बता दें कि बिपाशा की वेब सीरीज डेंजरेस रिलीज होने वाली है, उसके प्रमोशन के दौरान बिपाशा और करन से पैंरेटहुड को लेकर सवाल किया गया था। लिहाजा दोनों ने काफी बेबाकी से सभी के सवालों का जवाब दिया था। बिपाशा ने कहा था कि भगवान जो चाहेगा वो हो जाएगा।

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि अगर कोई समस्या आती भी है, तो हम किसी बच्चे को गोद ले लेंगे। हमें गोद लेने में कोई समस्या नहीं है, मैंने और करन ने इस बारे में भी प्लान किया है।

बिपाशा यहीं नहीं रूकी, बल्कि उन्होंने आगे कहा कि अगर गोद लेने में भी कोई समस्या आती है तो भी हम खुश हैं। उन्होंने कहा, इस देश में कई ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें हमारे जैसे लोगों की जरूरत है। बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें किसी प्रकार की सुख सुविधा नहीं मिल पाती है। लिहाजा हमारा फर्ज बनता है कि हम ऐसे बच्चों की मदद करें और उन्हें अपनाएं, निश्चित तौर पर हमें जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ये हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। देखते हैं, आने वाले भविष्य में क्या होता है।

सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुकी है बिपाशा के प्रेग्नेंसी की खबर…

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करन और बिपाशा ने 5 साल पहले एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म अलोन के शूटिंग सेट पर हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। करन और बिपाशा ने एक दूसरे को जाना, समझा, परखा और फिर शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया। कहा जाता है कि दोनों की शादी शुदा जिंदगी कपल्स के लिए एक मिसाल है।

शादी के बाद के 4 सालों में बिपाशा के प्रेग्नेंसी की कई बार अफवाह उड़ी। एक बार तो खबर इतनी ज्यादा फैल गई थी कि बिपाशा को मीडिया के सामने आना पड़ा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और अपने प्रेग्नेंसी की खबरों को अफवाह बताया था। कुछ साल पहले बिपाशा से सवाल हुआ था कि क्या उन्हें बच्चे पसंद हैं? इस सवाल पर बिपाशा ने कहा था कि करन और मुझे दोनों को बच्चे पसंद हैं, लेकिन अभी हम चाहते हैं कि एक दूसरे को टाइम दें।

Back to top button